कैसे करेगी टेक्नोलॉजी कृषि आपूर्ति श्रृंखला समस्याओं का समाधान

कृषि क्षेत्र हमारी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन इस क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी कई ऐसी समस्याएं है, जो किसानों एवं कृषि विकास राह में मुश्किलें लेकर आ रही हैं। फसल उत्पादन के बाद उसकी सही कीमत मिलना, समय पर बाज़ार तक पहुंचाना और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता को बनाए रखना किसानों के लिए चुनौतिपूर्ण हैं। लेकिन इन समस्याओं को हल करने और कृषि आपूर्ति श्रृंखला की जटिलताओं को सरल बनाने में डिजिटल तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसमें एग्रीबाज़ार भी अपनी उन्नत डिजिटल तकनीक एवं कई सुविधाओं के जरिए कृषि विकास में अहम योगदान दे रहा है।

Allied Market Research की रिपोर्ट के अनुसार 2022 में वैश्विक कृषि आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन का मार्केट साइज 358.6 मिलियन डॉलर आंका गया था, जो 2023 से 10.1% की CAGR से बढ़कर 2032 तक 954 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

आपूर्ति श्रृंखला की मुख्य समस्याएं – 

1. मध्यस्थों की भूमिका: कृषि उत्पादों की बिक्री में कई मध्यस्थ शामिल होते हैं, जो किसानों से कम कीमत पर उत्पाद खरीदते हैं और बाज़ार में ऊंची कीमत पर बेचते हैं। इससे किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पाता।

2. लॉजिस्टिक्स और परिवहन: कृषि उत्पादों का समय पर और सुरक्षित रूप से बाज़ार तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती है। विशेषकर, खराब होने वाले उत्पादों के लिए यह और भी कठिन होता है।

3. गुणवत्ता और मानकीकरण: किसानों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता और मानकीकरण को बनाए रखना मुश्किल होता है। इससे बाज़ार में उनकी फसल की मांग और मूल्य पर असर पड़ता है।

4. बाज़ार जानकारी की कमी: किसानों के पास बाज़ार की वर्तमान स्थिति और मांग के बारे में सही जानकारी नहीं होती, जिससे उन्हें सही समय पर सही निर्णय लेने में कठिनाई होती है।

एग्रीबाज़ार एक डिजिटल प्लेटफार्म है जो किसानों और खरीदारों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करता है। जिसके माध्यम से किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सकता है और वे सीधे बाज़ार तक पहुंच सकते हैं। 

1. सीधा व्यापार: एग्रीबाज़ार पर किसान सीधे खरीदारों से जुड़ सकते हैं, जिससे मध्यस्थों की भूमिका समाप्त होती है और उन्हें उनकी फसल का सही मूल्य मिलता है।
2. डिजिटल भुगतान: इस प्लेटफार्म के माध्यम से सभी भुगतान डिजिटल रूप से होते हैं, जिससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आती है।
3. बाज़ार जानकारी: एग्रीबाज़ार किसानों को बाज़ार की वर्तमान स्थिति, मूल्य, और मांग की जानकारी प्रदान करता है, जिससे वे अपने उत्पाद को सही समय पर बेच सकते हैं।
4. गुणवत्ता जांच: प्लेटफार्म पर उपलब्ध गुणवत्ता जांच सुविधाओं के माध्यम से किसान अपनी फसल की गुणवत्ता सुनिश्चित कर सकते हैं और उसे मानकीकृत मूल्य पर बेच सकते हैं।

कृषि आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन की समस्याओं का तकनीकी समाधान निकालने के लिए एग्रीबाज़ार ऐप की सेवाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह प्लेटफार्म किसानों को न केवल उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने में मदद करता है, बल्कि कृषि आपूर्ति श्रृंखला में पारदर्शिता और स्थिरता भी लाता है। एग्रीबाज़ार हर स्तर पर किसानों को मार्गदर्शन करता है और भारतीय कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा में आगे बढ़ाता है।

More Articles for You

भारत में AI से कैसे बदल रही है खरीफ की योजना? जानिए खेती में तकनीक की भूमिका

खरीफ फसलों का सीजन आते ही किसानों की परेशानियां बढ़ने लगती है। इस सीजन कौन-सी फसल बोनी है, कब बुवाई …

Corn Seasons in India: Best Time to Sow, Grow, and Harvest Corn

Corn, or maize, is one of India’s most important cereal crops, and it is no longer grown only for food. …

क्या सैटेलाइट डेटा बन सकता है किसान का नया ‘क्रेडिट स्कोर’?

खेती में किसान की मेहनत खेत में दिखाई देती है, लेकिन उसकी पूरी तस्वीर हमेशा कागजों पर नहीं दिखती। किसी …