स्मार्ट खेती: कम लागत, बेहतर फैसले और अधिक उत्पादन की ओर एक कदम

भारतीय खेती निरंतर तेजी से बदल रही है। पहले किसान मौसम के अनुमान, अनुभव और पारंपरिक तरीकों पर आधारित खेती करते थे। लेकिन आज खेती केवल खेत और फसल तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि डेटा, सेंसर, मोबाइल ऐप और डिजिटल तकनीकों का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। बदलते मौसम, बढ़ती लागत और सीमित संसाधनों को देखते हुए किसान अब ऐसी तकनीकें अपना रहा है, जो उसे कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और अधिक आय दिला सकें। इसी जरूरतों को देखते हुए स्मार्ट खेती आधुनिक कृषि का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रही है।

आज किसान केवल अपने अनुभवों या मेहनत को वहीं, बल्कि उभरती तकनीकों और डाटा आधारित फैसलों को भी प्राथमिकता दे रहा है। कब सिंचाई करनी है, किस खेत में कितनी खाद डालनी है, कौन-सी बीमारी का खतरा बढ़ रहा है या मौसम अगले कुछ दिनों में कैसा रहने वाला है – इन सभी सवालों के जवाब अब तकनीक की मदद से पहले से अधिक सटीक रूप में मिल रहे हैं और यही कारण है कि स्मार्ट खेती को कृषि क्षेत्र की नई दिशा माना जा रहा है।

एक्सपर्टमार्केटरिसर्चडॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में स्मार्ट खेती का बाज़ार आकार 2035 तक 21.40% की सीएजीआर से बढ़कर 6629.77 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है।

क्या है स्मार्ट खेती?
स्मार्ट खेती (Smart Farming) एक ऐसी कृषि प्रणाली है जिसमें आधुनिक तकनीकों, डिजिटल उपकरणों और डेटा आधारित निर्णयों का उपयोग करके खेती को अधिक कुशल और लाभकारी बनाया जाता है। इसे डिजिटल खेती या प्रिसिजन फार्मिंग भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य खेती में संसाधनों का बेहतर उपयोग करना, लागत कम करना और उत्पादन बढ़ाना है।

स्मार्ट खेती में सेंसर, ड्रोन, जीपीएस तकनीक, मौसम पूर्वानुमान प्रणाली, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), मोबाइल एप्लिकेशन और डेटा एनालिटिक्स जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाता है। ये उपकरण खेत की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाकर किसानों को बेहतर निर्णय लेने में मदद करते हैं।

स्मार्ट खेती – किसानों के लिए क्यों हैं जरूरी?
पिछले कुछ सालों में परिवर्तनशील मौसम ने खेती को काफी प्रभावित किया है। अनियमित बारिश, सूखा, अत्यधिक तापमान और नई बीमारियों के कारण किसानों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में केवल अनुमान के आधार पर खेती करना जोखिम भरा हो सकता है। स्मार्ट खेती किसानों को वास्तविक समय (रियल टाइम) की जानकारी उपलब्ध कराती है। इससे वे समय रहते आवश्यक कदम उठा सकते हैं। जैसे, यदि मिट्टी में नमी का स्तर पर्याप्त है तो किसान अनावश्यक सिंचाई से बच सकता है। इससे पानी, बिजली और श्रम तीनों की बचत होती है।

कम लागत में अधिक लाभ का रास्ता
किसी भी किसान के लिए लागत नियंत्रण सबसे बड़ी चिंता होती है। खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और मजदूरी पर बढ़ता खर्च मुनाफे को प्रभावित करता है। स्मार्ट खेती इन खर्चों को नियंत्रित करने में मदद करती है। मिट्टी की जांच और डिजिटल निगरानी के आधार पर किसान जरूरत के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग कर सकता है। इससे खाद की बर्बादी कम होती है और मिट्टी का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इसी प्रकार, रोग और कीटों की शुरुआती पहचान होने पर सीमित क्षेत्र में ही उपचार किया जा सकता है, जिससे कीटनाशकों पर होने वाला खर्च घटता है।

बेहतर निर्णय लेने में मददगार तकनीक
कृषि में सही समय पर लिया गया निर्णय उत्पादन और आय दोनों को प्रभावित करता है। स्मार्ट खेती का सबसे बड़ा लाभ यही है कि यह किसानों को तथ्य और आंकडों पर आधारित निर्णय लेने में सहायता करती है। मौसम आधारित सलाह किसानों को बुवाई, सिंचाई और कटाई के लिए उचित समय चुनने में मदद करती है। वहीं ड्रोन और उपग्रह आधारित निगरानी से खेत के उन हिस्सों की पहचान की जा सकती है जहां फसल कमजोर है या पोषक तत्वों की कमी है। इससे पूरे खेत पर समान खर्च करने के बजाय जरूरत वाले हिस्सों पर ध्यान दिया जा सकता है।

उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार
आज बाजार केवल अधिक उत्पादन नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की भी मांग करता है। स्मार्ट खेती फसल की वृद्धि पर लगातार नजर रखने में मदद करती है, जिससे पौधों को सही समय पर आवश्यक पोषण और सुरक्षा मिलती है। जब फसल को उसकी जरूरत के अनुसार पानी, पोषक तत्व और संरक्षण मिलता है तो उत्पादन में सुधार होता है। साथ ही उत्पाद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है, जिससे किसानों को बाजार में अच्छे दाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है। निर्यात योग्य फसलों और उच्च मूल्य वाली कृषि उपज के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

छोटे किसानों के लिए भी उपयोगी
अक्सर यह माना जाता है कि स्मार्ट खेती केवल बड़े किसानों के लिए है। हालांकि अब स्थिति बदल रही है। मोबाइल आधारित कृषि एप, मौसम सूचना सेवाएं, डिजिटल मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट और ड्रोन सेवाएं छोटे एवं मध्यम किसानों की पहुंच में भी आ रही हैं। सरकार और निजी संस्थाओं द्वारा कई ऐसी पहलें की जा रही हैं जिनके माध्यम से किसान कम लागत पर तकनीकी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आने वाले वर्षों में डिजिटल खेती का विस्तार और अधिक तेजी से होने की संभावना है।


चुनौतियां के साथ बड़े अवसर भी
स्मार्ट खेती के अनेक लाभ हैं, लेकिन इसके सामने कुछ चुनौतियां भी मौजूद हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी, तकनीकी जानकारी की कमी और शुरुआती निवेश जैसी समस्याएं कई किसानों के लिए बाधा बन सकती हैं। हालांकि जैसे-जैसे तकनीक सस्ती और सुलभ हो रही है, ये चुनौतियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि किसान नई तकनीकों को समझें और अपनी जरूरत के अनुसार उनका चयन करें। हर तकनीक अपनाना जरूरी नहीं है, लेकिन सही तकनीक का सही उपयोग खेती को अधिक लाभकारी बना सकता है। इस बदलते कृषि दौर में स्मार्ट खेती केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ खेती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इसी दिशा में एग्रीबाज़ार भी, अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों और कृषि कारोबार से जुड़े हितधारकों को सीधे बाज़ार से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्हें डाटा आधारित आकड़ों और अपनी सर्वोत्तम तकनीकी सेवाओं के जरिए उचित समय पर सही फैसले लेने में मदद करता है। वहीं उसकी सहयोगी कंपनी स्टारएग्री वेयरहाउसिंग, गुणवत्ता जांच और कृषि आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी सेवाएं प्रदान करता है। साथ ही एग्रीवाइज भी किसानों, व्यापारियों और उद्यमियों को कृषि वित्त एवं ऋण संबंधी समाधान उपलब्ध कराने में सहयोग करता है।

FAQs:

1. स्मार्ट खेती क्या होती है?
स्मार्ट खेती एक आधुनिक कृषि पद्धति है जिसमें डिजिटल तकनीक, सेंसर, डेटा और आधुनिक उपकरणों की मदद से खेती को अधिक कुशल और लाभकारी बनाया जाता है।

2. क्या स्मार्ट खेती केवल बड़े किसानों के लिए है?
नहीं। मोबाइल ऐप, मौसम सेवाओं और साझा ड्रोन सेवाओं के कारण छोटे किसान भी स्मार्ट खेती के कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

3. स्मार्ट खेती से लागत कैसे कम होती है?
यह पानी, खाद और कीटनाशकों का उपयोग जरूरत के अनुसार करने में मदद करती है, जिससे अनावश्यक खर्च कम होता है।

4. डिजिटल खेती और स्मार्ट खेती में क्या अंतर है?
दोनों शब्द लगभग समान अर्थ में उपयोग किए जाते हैं। दोनों का उद्देश्य तकनीक की मदद से खेती को अधिक प्रभावी बनाना है।

5. स्मार्ट खेती अपनाने का सबसे बड़ा लाभ क्या है?
बेहतर निर्णय क्षमता, संसाधनों की बचत, उत्पादन में वृद्धि और फसल की गुणवत्ता में सुधार इसका सबसे बड़ा लाभ माना जाता है।



Disclaimer:

The content published on this blog is provided solely for informational and educational purposes and is not intended as professional or legal advice. While we strive to ensure the accuracy and reliability of the information presented, agribazaar make no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, suitability, or availability with respect to the blog content or the information, products, services, or related graphics contained in the blog for any purpose. Any reliance you place on such information is therefore strictly at your own risk. Readers are encouraged to consult qualified agricultural experts, agronomists, or relevant professionals before making any decisions based on the information provided herein. agribazaar, its authors, contributors, and affiliates shall not be held liable for any loss or damage, including without limitation, indirect or consequential loss or damage, or any loss or damage whatsoever arising from reliance on information contained in this blog. Through this blog, you may be able to link to other websites that are not under the control of agribazaar. We have no control over the nature, content, and availability of those sites and inclusion of any links does not necessarily imply a recommendation or endorsement of the views expressed within them. We reserve the right to modify, update, or remove blog content at any time without prior notice.

More Articles for You

बेहतर खरीफ फसल के लिए बारिश से पहले करें ये 5 जरूरी काम

गर्मी के लंबे दौर के बाद जब आसमान में बादल दिखाई देने लगते हैं, तो किसानों के मन में भी …

Digital Mandi vs AI Mandi: Intelligence Layers Are Reshaping Agricultural Trade

There was a time when digitising agricultural trade itself felt revolutionary. Getting mandi prices online was a big step. Connecting …

अधिक गर्मी के बाद अचानक बारिश फसल को कैसे करती है प्रभावित?

पिछले कुछ सालों में मौसम का रुख बड़ी तेजी से बदला है। पहले जहां गर्मियों के बाद धीरे-धीरे मानसून आता …

WhatsApp Connect With Us