मानसून में कृषि रसायनों का छिड़काव करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

खरीफ सीजन में खेतों की तस्वीर हर दिन बदलती है। कहीं नए पौधे मिट्टी से बाहर निकल रहे होते हैं, तो कहीं खरपतवार और कीट भी बारिश का फायदा उठाकर तेजी से फैलने लगते हैं। ऐसे समय में किसान अक्सर फसल को सुरक्षित रखने के लिए कीटनाशक, फफूंदनाशक और खरपतवारनाशक जैसी दवाओं का छिड़काव करते हैं। लेकिन मानसून के दौरान किया गया एक छोटा-सा निर्णय भी पूरे खेत की स्थिति बदल सकता है। यदि छिड़काव सही समय और सही तरीके से किया जाए तो दवा का पूरा फायदा मिलता है, वहीं थोड़ी-सी लापरवाही दवा, मेहनत और पैसे तीनों का नुकसान कर सकती है।

बारिश का मौसम केवल फसलों के लिए ही नहीं, बल्कि रोगों और कीटों के लिए भी अनुकूल माना जाता है। इस मौसम में वातावरण में अधिक नमी, बादल और तापमान में बदलाव कई प्रकार के फफूंदजनित रोगों और कीटों के प्रकोप को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में केवल कृषि रसायनों का छिड़काव करना काफी नहीं है, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि दवा कब-कैसे, किस मात्रा में और किन परिस्थितियों में छिड़की जाएं। यही सावधानी फसल को स्वस्थ रखने के साथ उत्पादन और गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाने में मदद करती है।

1. मानसून में कृषि रसायनों का छिड़काव चुनौतीपूर्ण: सामान्य दिनों की तुलना में बारिश के मौसम में कृषि रसायनों का प्रभाव कई बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर करता है। यदि छिड़काव के तुरंत बाद वर्षा हो जाए तो दवा पत्तियों से बह जाती है और उसका असर काफी कम हो जाता है। दूसरी ओर, अधिक नमी के कारण कुछ रोग तेजी से फैलते हैं, जिससे समय पर सही दवा का उपयोग करना और भी जरुरी हो जाता है। इसी वजह से विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मानसून में कीटनाशकों का छिड़काव केवल आवश्यकता के अनुसार और मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही किया जाए। बिना आवश्यकता के बार-बार दवा का उपयोग करने से सिर्फ लागत बढ़ती है, लाभ नहीं।

2. छिड़काव से पहले रखें मौसम की पूरी जानकारी: मानसून के दौरान मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है। इसलिए छिड़काव करने से पहले कम से कम अगले 6 से 8 घंटे का मौसम पूर्वानुमान जरूर देखें। यदि तेज बारिश या लगातार वर्षा की संभावना हो तो छिड़काव टाल देना ही बेहतर होता है। जब दवा को पौधों की पत्तियों पर पर्याप्त समय मिलता है, तभी वह अपना प्रभाव दिखा पाती है। यदि दवा सूखने से पहले बारिश हो जाए तो अधिकांश रसायन बह जाते हैं और दोबारा छिड़काव करना पड़ सकता है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है।

3. सुबह या शाम के समय करें दवा का छिड़काव: मानसून में कृषि रसायनों का छिड़काव सुबह या शाम के समय करना अधिक लाभकारी माना जाता है। इस समय हवा अपेक्षाकृत कम चलती है और तापमान भी संतुलित रहता है, जिससे दवा पत्तियों पर अच्छी तरह चिपकती है। दोपहर के समय तेज धूप या तेज हवा होने पर दवा का फैलाव असमान हो सकता है। कई बार दवा हवा के साथ दूसरे खेतों तक भी पहुंच जाती है, जिससे आसपास की फसलों को नुकसान होने की संभावना रहती है।

4. बनाएं सही मात्रा में सही घोल: कई किसान यह सोचकर दवा की मात्रा बढ़ा देते हैं कि अधिक मात्रा से असर जल्दी होगा, वास्तव में यह सोच गलत है। अधिक मात्रा पौधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, जबकि कम मात्रा में दवा प्रभावी नहीं रहती। इसलिए हमेशा कृषि वैज्ञानिक या उत्पाद के लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही घोल तैयार करें। अलग-अलग रसायनों को बिना सलाह के एक साथ मिलाकर छिड़काव करने से बचना चाहिए, क्योंकि कुछ रसायन आपस में प्रतिक्रिया करके अपनी प्रभावशीलता कम कर सकते हैं या फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

5. छिड़काव से पहले स्प्रे मशीन की जांच करें: अक्सर किसान दवा की गुणवत्ता पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन स्प्रे मशीन की स्थिति को नजरअंदाज कर देते हैं। यदि नोजल बंद हो, दबाव असमान हो या मशीन से रिसाव हो रहा हो, तो दवा पूरे खेत में समान रूप से नहीं पहुंच पाती। इसलिए दवा छिड़काव से पहले मशीन, पाइप, टैंक और नोजल की अच्छी तरह से जांच करें। साफ और सही तरीके से काम करने वाली स्प्रे मशीन न केवल दवा की बचत करती है बल्कि पूरे खेत में समान प्रभाव भी सुनिश्चित करती है।

6. अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें: कृषि रसायनों का छिड़काव करते समय फसल की सुरक्षा जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी किसान की अपनी सुरक्षा भी है। छिड़काव के दौरान दस्ताने, मास्क, फुल बाजू के कपड़े, जूते और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का उपयोग करना चाहिए। इससे दवा का त्वचा या सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश होने का खतरा काफी कम हो जाता है। छिड़काव के दौरान खाना-पीना या धूम्रपान करने से बचें। काम पूरा होने के बाद हाथ, चेहरा और उपयोग किए गए कपड़ों को अच्छी तरह साफ करें। यदि गलती से दवा आंखों, त्वचा या मुंह के संपर्क में आ जाए, तो तुरंत साफ पानी से धोएं और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें।

7. हर दवा हर समस्या का समाधान नहीं होती: कई बार किसान एक ही कीटनाशक या फफूंदनाशक का बार-बार उपयोग करते रहते हैं। इससे कीट और रोग उस दवा के प्रति प्रतिरोधक (रेजिस्टेंट) बन सकते हैं, जिससे भविष्य में वही दवा प्रभावी नहीं रहती। इसलिए समस्या की सही पहचान करना सबसे पहला कदम है। खेत का नियमित निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि नुकसान की वजह कीट है, रोग है या खरपतवार। उसी के अनुसार उपयुक्त कृषि रसायन का चयन करें और आवश्यकता पड़ने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह लें।

8. खाली डिब्बों और बची दवा का सही निपटान करें: छिड़काव के बाद बची हुई दवा या खाली कंटेनरों को खेत, तालाब, नहर या खुले स्थान पर नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने से मिट्टी, पानी और पर्यावरण प्रदूषित हो सकते हैं,साथ ही पशुओं और मनुष्यों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। खाली कंटेनरों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करें या स्थानीय कृषि विभाग द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करें। बची हुई दवा को भी लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही सुरक्षित रखें या उसका उचित निपटान करें।

आज के समय में केवल दवा खरीद लेना ही पर्याप्त नहीं है। कृषि रसायनों का छिड़काव सही समय, सही मात्रा, उचित मौसम और वैज्ञानिक तरीके से करना ही सफलता की असली कुंजी है। विशेष रूप से मानसून में कीटनाशक छिड़काव करते समय थोड़ी-सी सावधानी भी फसल को रोगों और कीटों से बेहतर सुरक्षा दे सकती है। इससे दवा की बर्बादी कम होती है, लागत घटती है और उत्पादन की गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहती है।

बेहतर खेती केवल सही सलाह से नहीं, बल्कि सही सेवाओं और मजबूत कृषि नेटवर्क से भी संभव होती है। एग्रीबाज़ार किसानों को कृषि से जुड़े आधुनिक समाधान, बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और कृषि व्यापार को आसान बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इसकी सहयोगी कंपनी स्टारएग्री वैज्ञानिक गोदाम, कृषि लॉजिस्टिक्स और कमोडिटी मैनेजमेंट जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है, जबकि एग्रीवाइज, किसानों और कृषि उद्यमियों को उनकी जरूरत के अनुसार वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने में मदद करती है। आधुनिक तकनीक, विश्वसनीय सेवाओं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ ये संस्थाएं किसानों को अधिक सुरक्षित, लाभदायक और टिकाऊ खेती की ओर आगे बढ़ने में निरंतर सहायता कर रही हैं।

FAQs:

1. मानसून में कृषि रसायनों का छिड़काव कब करना चाहिए?
सुबह या शाम के समय, जब तेज हवा न हो और अगले 6-8 घंटे तक बारिश की संभावना न हो।

2. बारिश होने से पहले कीटनाशक का छिड़काव करना सही है?
नहीं। यदि छिड़काव के तुरंत बाद बारिश हो जाए तो दवा बह सकती है और उसका प्रभाव कम हो जाता है

3. क्या अधिक मात्रा में दवा डालने से ज्यादा फायदा होता है?
नहीं। अधिक मात्रा फसल को नुकसान पहुंचा सकती है और अनावश्यक खर्च भी बढ़ाती है। हमेशा अनुशंसित मात्रा का ही उपयोग करें।

4. क्या अलग-अलग कृषि रसायनों को मिलाकर छिड़काव किया जा सकता है?
केवल तभी, जब उत्पाद के निर्देश या कृषि विशेषज्ञ इसकी अनुमति दें। बिना जानकारी के रसायनों को मिलाना नुकसानदायक हो सकता है।

5. कृषि रसायनों का छिड़काव करते समय किन सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए?
मास्क, दस्ताने, फुल बाजू के कपड़े, जूते और सुरक्षा चश्मे का उपयोग करें तथा छिड़काव के बाद हाथ और कपड़े अच्छी तरह साफ करें।


Disclaimer:

The content published on this blog is provided solely for informational and educational purposes and is not intended as professional or legal advice. While we strive to ensure the accuracy and reliability of the information presented, agribazaar make no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, suitability, or availability with respect to the blog content or the information, products, services, or related graphics contained in the blog for any purpose. Any reliance you place on such information is therefore strictly at your own risk. Readers are encouraged to consult qualified agricultural experts, agronomists, or relevant professionals before making any decisions based on the information provided herein. agribazaar, its authors, contributors, and affiliates shall not be held liable for any loss or damage, including without limitation, indirect or consequential loss or damage, or any loss or damage whatsoever arising from reliance on information contained in this blog. Through this blog, you may be able to link to other websites that are not under the control of agribazaar. We have no control over the nature, content, and availability of those sites and inclusion of any links does not necessarily imply a recommendation or endorsement of the views expressed within them. We reserve the right to modify, update, or remove blog content at any time without prior notice.

More Articles for You

How AI in Agriculture is Shaping the Future of Farming

For generations, farming has relied on a combination of experience, instinct, and a little bit of luck. Farmers have always …

जानें 1 एकड़ में कौन-सी फसलें दे सकती हैं सबसे ज्यादा कमाई?

खेती में सफलता केवल ज्यादा जमीन होने पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि सही फसल का चुनाव, बेहतर तकनीक और …

Can Satellite Data Become Agriculture’s Credit Score?

For years, agricultural lending in India has depended on a familiar set of questions. Does the farmer own land?What was …

सोयाबीन की अच्छी पैदावार चाहते हैं? बुवाई से पहले जानें ये 7 जरूरी बातें!

खरीफ सीजन की शुरुआत होते ही किसानों की नजर आसमान पर टिक जाती है। पहली अच्छी बारिश के साथ खेतों …

WhatsApp Connect With Us