गुणवत्तापूर्ण बीजों का चयन करें और बढ़ाएं अपनी फसल की उत्पादकता!

कृषि के क्षेत्र में लगातार उभरते नए तकनीकों के चलते आज खेती की दशा और दिशा दोनों में सुधार देखने को मिल रहा है। इससे न केवल उन्नत व आधुनिक खेती को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि किसानों की आय में भी सुधार हुआ है। किसानों को आर्थिक और सामाजिक रुप से और अधिक सक्षम बनाने के लिए सरकार सहित कई कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और कई स्टार्टअप नई-नई तकनीकें, योजनाएं लेकर आ रही हैं।
बेहतर फ़सल उत्पादन के लिए किसानों को अच्छे गुणवत्ता वाले बीजों का चुनाव करना बेहद जरूरी है। उच्च गुणवत्ता प्रमाणित बीजों के उपयोग से ही किसान लगभग 20 प्रतिशत तक उत्पादन में वृद्धी कर सकता है। क्वालिटी बीजों से न सिर्फ उत्पादन क्षमता बढ़ती है, बल्कि खेतों में लगने वाले खरपतवार को भी कम किया जा सकता है। अतः किसानों को बीज का चुनाव करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो जाता है।

अच्छे बीजों का चयन करते समय किन बातों का रखे ख्याल –

  • शासनद्वारा प्रमाणित बीजों का ही प्रयोग करें। बीज खरीदते समय तुलनात्मक रुप से इसकी गुणवत्ता की जांच करे और विश्वसनीय स्टॉकिस्ट या एग्रोवेट की दुकानों या किसानों से ही बीज खरीदें।  
  • बीज मिलावट युक्त, कटा हुआ या सड़ा हुआ नहीं होना चाहिए, क्योंकि कटे बीज में अंकुरण एवं पोषण क्षमता कम होती है। बीज छोटा व सुखा नहीं होना चाहिए।
  • बीज के अंदर नमी की मात्रा पर्याप्त होनी चाहिए ताकि अंकुरण अच्छे से हो सके। बीज में भौतिक शुद्धता का अपेक्षित स्तर होना बेहद जरुरी हैं। 
  • उन्नत बीजों का उत्पादन वैज्ञानिकों की देखरेख में ही करे और एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही बीजों को फफूंदनाशक दवा से उपचारीत करके बोएं। 
  • बाजार मांग, क्षेत्रीय मौसम, मिट्टी और जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप हाई-ब्रिड या उन्नत किस्मों के बीजों का ही चयन करे, जो भविष्य में आपको अधिक लाभ दे सकें।  
  • अपने पुराने बीजों को बदलते हुए, प्रमाणित बीजों से बुवाई करें, जिससे फसलों के उत्पादन में वृद्धि हो और शोधित बीज बच जाने पर पुनः प्रयोग करें।

निष्कर्ष

एग्रीबाज़ार भी अपनी खास कृषि सुविधाओं के जरिए किसानों को गुणवत्ता वाले बीजों का चुनाव करने से लेकर बेहतर उपज मूल्य प्राप्त करने तक हर स्तर पर लगातार मदद कर रहा है। एग्रीबाज़ार अपनी इनपुट मार्केटप्लेस सर्विस के जरिए किसानों को सर्वोत्तम क्वालिटी के बीज, खाद, कीटनाशनक एवं कृषि अदानें किफायती दामों पर प्राप्त करने में सहायता प्रदान करता है। इतना ही नहीं बल्कि अपने फसल डॉक्टर सर्विस द्वारा समय रहते किसानों की फसलों को कीट-रोगों से बचाता है। उन्हें स्वस्थ एवं बेहतर फसल पाने में मदद करता है।

More Articles for You

रिले कृषि क्या है? जानें इसके फायदे और खेती करने का सही तरीका

खेती में इतनी मेहनत करने के बावजूद किसानों को उम्मीद के मुताबिक उत्पादन या उतना फायदा नहीं मिल पाता। फसल …

Organic Farming in India: Benefits, Practices, and Challenges

Organic farming is gaining ground in India as farmers, consumers, and agribusinesses seek more sustainable ways to produce food. This …

बीज कोटिंग: बीज सुरक्षा और बेहतर पैदावार का स्मार्ट तरीका

फसल की अच्छी शुरुआत सिर्फ अच्छी किस्म के बीज या समय पर बुवाई से नहीं होती, बल्कि बुवाई से पहले …

How Smart Irrigation System Improves Water Efficiency in Vertical Farming

Vertical farming can produce more crops in less physical space, but growing upward does not automatically mean using less water. …