जियो-टैगिंग: आसानी से करें खेतों की निगरानी और बेहतर प्रबंधन

जियो-टैगिंग एग्री-टेक बिजनेस के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन गया है। इसका उपयोग किसानों, छोटे-उद्यमियों के साथ-साथ कॉर्पोरेट खरीदारों को स्मार्ट समाधान और सलाहकार सेवाएं देने के लिए किया जा रहा है। एग्रीबाज़ार भी किसानों को जियो-टैगिंग की सुविधा देता है, जिससे किसानों को दैनिक रुप से बिना अधिक परिश्रम किए अपने कृषि कार्य सुचारू रूप से करने में सहायता मिलती है।

आइए समझते हैं कि किस प्रकार जियो-टैगिंग किसान के लिए सहायक है।

  • फसल स्वास्थ्य निगरानी – जियो-टैगिंग की मदद से टैग किए गए क्षेत्र की पर्यावरणीय स्थितियों का उपग्रह चित्रों और अन्य सूचनाओं जैसे आर्द्रता, तापमान आदि के माध्यम से आकलन करने में सहायता मिलती है। रोग और कीट संक्रमण को कम करने के लिए जियो-टैगिंग सही समय पर उपयुक्त सलाह देता है। 
  • जलवायु निगरानी – जियो-टैगिंग से जलवायु परिस्थितियों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कृषि में भू-सूचना विज्ञान उपग्रह चित्र उत्पन्न कर सकता है जो पानी के तनाव और कमी के स्थानों की पहचान करने में सहायता करता है। 
  • खाद और उर्वरकों का उपयोग – खाद और उर्वरकों की आवश्यकताओं के बारे में पूर्व सूचना मिलना किसानों की खेती के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रिमोट सेंसिंग के माध्यम से, जियो-टैगिंग डेटा उत्पन्न किया जा सकता है जो उर्वरकों और खाद की आवश्यकताओं को समझने के लिए खेत के भीतर के स्थानों की पहचान कर सकता है।
  • बाढ़ और सूखे की भविष्यवाणी – जियो-टैगिंग के माध्यम से बाढ़, सूखे और पर्यावरणीय परिस्थितियों का आकलन करना आसान हो जाता है। इंटिलिजेंस तकनीक द्वारा भविष्य में आनेवाली आपदाओं की पूर्वसूचना मिलने देकर किसानों को फसल नुकसान से बचने में मदद करते है। 

अपनी सर्वोत्तम सलाहकार सेवाओं के साथ एग्रीबाज़ार निरंतर जियो-टैगिंग, एआई और बिग डेटा एनालिटिक्स जैसी कई आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में अद्भूत क्रांति लाने में अपना योगदान दे रहा है। निस्संदेह, इन तकनीक से किसानों की कई समस्याएं हल होंगी और भविष्य की कार्ययोजना बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही बेहतर एवं स्वस्थ पैदावार के साथ किसानों की आय में वृद्धि होगी।

More Articles for You

क्या सैटेलाइट डेटा बन सकता है किसान का नया ‘क्रेडिट स्कोर’?

खेती में किसान की मेहनत खेत में दिखाई देती है, लेकिन उसकी पूरी तस्वीर हमेशा कागजों पर नहीं दिखती। किसी …

How Satellite-Based Crop Health Monitoring Improves Farm Productivity

In the earlier days, knowing how your crop was doing meant walking the field yourself, row by row, hoping you’d …

माइकोराइज़ल कवक: जानें खेती में क्या हैं इसके फायदे, महत्व और सही उपयोग

खेती में पौधे की जड़ें जितनी मजबूत और स्वस्थ होंगी, फसल के लिए पानी व पोषक तत्वों का इस्तेमाल उतना …

प्राकृतिक खेती: कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी का भरोसेमंद रास्ता

आज अधिक उत्पादन बढ़ाने की होड़ में किसान रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। …