सोयाबीन के लिए बेहतर उपज मूल्य पाएं, एग्रीबाज़ार ई-मंडी की सुविधा अपनाएं!

सोयाबीन खरीफ सीजन की प्रमुख फसल है। व्यावसायिक खेती के रुप में उभरी यह फसल आज अपनी विशेषताओं की वजह से दुनिया की सबसे लोकप्रिय फसल बन गई है, लेकिन इस बार सोयाबीन की फसलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले बारिश का न होना और फिर अत्याधिक बारिश होना जिससे सोयाबीन के घरेलू उत्पादन पर नकारात्मक असर देखने को मिला है। कड़ी मेहनत और लगातार मंडी के चक्कर लगाने के बावजूद किसान अपनी उपज के लिए बेहतर मूल्य और अधिकतम खरीदार प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।

इन सभी मुश्किलों को देखते हुए एग्रीबाज़ार किसानों और खरीदारों के लिए एक नए युग की डिजिटल ई-मंडी सुविधा प्रदान कर रहा है, जिसके माध्यम से वे बिना किसी भागीदारी के पारस्परिक रूप से घर बैठे एक क्लिक पर पारदर्शी और सर्वोत्तम मूल्य पर सोयाबीन एवं अपने अन्य कृषि उपज की खरीद-बिक्री कर सकते हैं। इसके अलावा एग्रीबाज़ार अपनी और भी कई सर्वश्रेष्ठ फसल उपरान्त प्रबंधन सुविधाएं प्रदान कर रहा है, जो किसानों को उचित फसल मूल्य दिलाने से लेकर सुरक्षित भंडारण सुविधा देने तक सहायता प्रदान करता है।

1. ई-मंडी द्वारा एग्री ट्रेडिंग 
एग्रीबाज़ार अपनी ई-मंडी के जरिए किसानों और व्यापारियों को 3 आसान चरणों में कृषि उपज की ऑनलाइन ट्रेडिंग करने में मदद करता है। किसानों के सोयाबीन उपज की बाधा रहित मार्केटिंग के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान करता है। उन्हें बिचौलीमुक्त बाज़ार की सुविधा देता है और सीधे प्रतिस्पर्धी से जोड़कर गुणवत्ता प्रमाणित फसलों के साथ बेहतर उपज मूल्य प्राप्त करने में सहायता करता है।

2. दैनिक मंडी भाव
इस सुविधा के जरिए किसान अपने सोयाबीन उपज को बेहतर भाव पर बेचने के लिए प्रतिदिन मंडी भाव की ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एग्रीबाज़ार किसानों को कृषि बाज़ार कीमतों की एक विस्तृत श्रृंखला और आस-पास की कई मंडियों की उपलब्धता के साथ वर्तमान मंडी मूल्य जानकारी प्रदान करता हैं। यहां किसान मध्य प्रदेश की सभी प्रमुख मंडियों के भाव, किसान योजना एवं किसान संबंधी सभी प्रकार की जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। 

3. एग्री-फाइनेंस और संपार्श्विक प्रबंधन 
गतिशील कृषि क्षेत्र में निरंतर खेती, कृषि व्यापार विस्तार एवं खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में दक्षता बढ़ाने के लिए एग्रीबाज़ार अपनी सहयोगी कंपनी स्टारएग्री के जरिए किसानों को अल्प ब्याज दरों पर कमोडिटी लोन एवं संपार्श्विक प्रबंधन सुविधा भी प्रदान करता है। इस सुविधा के जरिए किसान अपने सोयाबीन फसल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। 

एग्रीबाज़ार कृषि जिंसों की खरीद-बिक्री के लिए एक नए जमाने का ऑनलाइन डिजिटल मार्केटप्लेस है। उपर्युक्त सेवाओं के साथ, एग्रीबाज़ार का मुख्य उद्देश्य अपने हितधारकों के लिए समग्र कृषि व्यापार प्रक्रिया को सरल बनाना है। फसल-पश्चात प्रबंधन सेवाओं में बदलाव लाने के लक्ष्य के साथ किसानों को तकनीक-सक्षम भविष्य के लिए तैयार समाधान प्रदान करता है और देश भर में कटाई के बाद की सर्वोत्तम प्रबंधन सेवाओं को संसाधित करने के तरीके में क्रांति लाना है।

More Articles for You

कौन-सी फसल के बाद क्या उगाएँ? जानें फसल चक्र का सही तरीका

खेती में अधिक उत्पादन के लिए सिर्फ उन्नत बीज, खाद और सिंचाई पर ध्यान देना काफी नहीं है, बल्कि यह …

How Digital Procurement in Agriculture Can Improve Transparency in Supply Chains

Agricultural supply chains involve multiple stakeholders, from farmers and Farmer Producer Organisations (FPOs) to traders, processors and institutional buyers. When …

रिले कृषि क्या है? जानें इसके फायदे और खेती करने का सही तरीका

खेती में इतनी मेहनत करने के बावजूद किसानों को उम्मीद के मुताबिक उत्पादन या उतना फायदा नहीं मिल पाता। फसल …

Organic Farming in India: Benefits, Practices, and Challenges

Organic farming is gaining ground in India as farmers, consumers, and agribusinesses seek more sustainable ways to produce food. This …