सर्वोत्तम कृषि उत्पादों और उपकरणों का चयन करते समय किन बातों का रखें ध्यान

तकनीकी प्रगति और नवाचारों के चलते किसान अब खेती में आधुनिक कृषि उपकरणों और गुणवत्तापूर्ण कृषि इनपुट्स की ओर रुख कर रहे हैं।

कृषि उत्पादों और उपकरणों का चयन करते समय किन बातों का रखें ध्यान 

भारतीय कृषि तेजी से बदल रही है। तकनीकी प्रगति और नवाचारों के चलते किसान अब खेती में आधुनिक कृषि उपकरणों और गुणवत्तापूर्ण कृषि इनपुट्स की ओर रुख कर रहे हैं। फिर चाहे बात हों उन्नत कृषि उपकरणों की, गुणवत्ता बीजों की,  जैविक खाद की या प्रभावी कीटनाशकों की, इन सभी का सही चयन ना केवल फसल की पैदावार बढ़ाता है बल्कि समय की बचत भी करता है। गुणवत्ता प्रमाणित बीजों के उपयोग से ही किसान लगभग 20 प्रतिशत तक उत्पादन में वृद्धी कर सकता है और खरपतवार को भी कम कर सकता है। आइए जानते हैं कि इन सभी का चयन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैसे एग्रीबाज़ार इसमें आपकी मदद करता है।

1. गुणवत्तापूर्ण बीज: अच्छी फसल की पहली नींव
बीज का चुनाव खेती की सफलता का पहला कदम है। अच्छी फसल पैदावार के लिए सही और प्रमाणित बीज का चयन बेहद जरूरी है, इसलिए स्थानीय जलवायु, मिट्टी की स्थिति और फसल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बीज का चयन किया जाना चाहिए। गुणवत्ता बीज न केवल रोग प्रतिरोधक होते हैं, बल्कि ये फसल उत्पादन को भी बढ़ाते हैं। किसानों को बीज खरीदते समय तुलनात्मक रुप से इसकी गुणवत्ता की जांच करनी चाहिए और विश्वसनीय स्टॉकिस्ट या एग्रोवेट की दुकानों या किसानों से ही बीज खरीदने चाहिए। उन्नत बीजों का उत्पादन वैज्ञानिकों की देखरेख में ही करे और एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही बीजों को फफूंदनाशक दवा से उपचारीत करके बोएं।

सर्वोत्तम कृषि उत्पाद

2. उर्वरक और खाद: मिट्टी और फसल का पोषण
उर्वरक और खाद का सही मिश्रण पौधों की पोषण आवश्यकताओं को पूरा करता है और मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखता है। इसलिए, इसका चयन करते समय यह ध्यान देना जरूरी है कि मिट्टी की पोषण आवश्यकताओं के अनुसार ही उर्वरक और खाद का उपयोग किया जाएं। मिट्टी परीक्षण के आधार पर सही मात्रा और प्रकार का चयन किसानों को बेहतर उपज दिला सकता है। जैविक खाद और संतुलित उर्वरकों का चयन करने से पर्यावरण और फसल दोनों का लाभ होता है। लेकिन अगर खाद का अधिक प्रयोग किया जाए तो हानिकारक हो सकता है, इसलिए सावधानीपूर्वक उपयोग करें।

3. सर्वोत्तम कीटनाशक: स्वस्थ फसल-सुनिश्चित उत्पादन
फसलों को कीट और बीमारियों से बचाने के लिए खेतों में सही कीटनाशकों का चयन भी उतना ही जरूरी है। सही कीटनाशक फसलों के स्वास्थ्य और उत्पादकता को सुनिश्चित करते हैं। भारत में विभिन्न प्रकार के कीटनाशक उपलब्ध हैं, जैसे, प्राकृतिक या जैविक कीटनाशक,  रासायनिक कीटनाशक। जैविक खेती के लिए ऑर्गेनिक पेस्टिसाइड्स एक बेहतरीन विकल्प है। यह पर्यावरण के अनुकूल होते हैं और फसलों के साथ-साथ मिट्टी को भी सुरक्षित रखते हैं। मिट्टी में उर्वरता बनाएं रखते हैं। वहीं रासायनिक कीटनाशक फसल को तेजी से कीटों से बचाने में मदद करते हैं। भारत में आज कई अग्रणी कंपनियां उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराती हैं। इनकी ऑनलाइन उपलब्धता ने किसानों के लिए खरीदारी आसान बना दी है।

सर्वोत्तम कृषि उत्पाद

4. फसल सुरक्षा, पोषक उत्पाद और पशु आहार

किसानों को फसल प्रोटेक्शन, न्यूट्रीशन प्रोडक्ट और पशु आहार ऑनलाइन खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले, किसान भरोसेमंद और प्रमाणित प्लेटफॉर्म से ही खरीदारी करें ताकि उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकें। उत्पाद की जानकारी, जैसे सामग्री, उपयोग की विधि, और निर्माण व समाप्ति तिथि आदि जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। उत्पाद के उपयोग के लिए विशेषज्ञ सलाह और किसानों द्वारा दिए गए रिव्यू या रेटिंग भी अवश्य देखें। पेमेंट के दौरान सुरक्षित और मान्य विकल्पों का चयन करें और छूट या ऑफर का लाभ उठाने से पहले उनकी शर्तें समझें। साथ ही, डिलीवरी के समय और रिटर्न पॉलिसी की भी जांच करें ताकि खरीदारी का अनुभव बेहतर हो सकें।

आज कई एग्री इनपुट सप्लायर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, जहां किसान बेहद सस्ते और सुविधाजनक दामों पर कृषि उत्पाद, उपकरण खरीद सकते हैं। एग्रीबाज़ार एक ऐसा ही ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, जहां आप सभी प्रकार की कृषि वस्तुएं ऑनलाइन खरीद सकते हैं, जिससे आपको बाजार के विभिन्न विकल्पों में से बेस्ट एग्री इनपुट्स चुनने में सुविधा होती है। एग्रीबाज़ार अपनी इनपुट मार्केटप्लेस के जरिए किसानों को सर्वोत्तम क्वालिटी के बीज, खाद, कीटनाशनक एवं कृषि अदानें किफायती दामों पर प्राप्त करने में सहायता प्रदान करता है। इतना ही नहीं बल्कि अपने फसल डॉक्टर सर्विस द्वारा समय रहते किसानों की फसलों को कीट-रोगों से बचाता है। उन्हें स्वस्थ एवं बेहतर फसल प्राप्त करने में मदद करता है। साथ ही सहयोगी कंपनी स्टारएग्री के जरिए क्वालिटी स्टोरेज की सुविधा देता है।

More Articles for You

From Satellite Data to Smarter Loans: How Digital Farm Intelligence Is Transforming Agriculture

Agriculture is becoming increasingly data-driven. As climate variability, fragmented landholdings, and rising input costs challenge farmers across India, technology is …

मिट्टी से समृद्धि तक: क्यों ‘मृदा स्वास्थ्य’ ही है किसान की असली पूंजी

खेत में खड़ी हर फसल की कहानी बीज से नहीं, बल्कि मिट्टी से शुरू होती है। किसान मेहनत, पानी और …

Indian Tur and Chana Market Scenario 2026: A Comprehensive Outlook

India’s pulses market is set to continue evolving through 2026, with significant implications for stakeholders in the tur (pigeon pea) …

WhatsApp Connect With Us