क्या सैटेलाइट डेटा बन सकता है किसान का नया ‘क्रेडिट स्कोर’?

खेती में किसान की मेहनत खेत में दिखाई देती है, लेकिन उसकी पूरी तस्वीर हमेशा कागजों पर नहीं दिखती। किसी किसान ने किस खेत में कौन-सी फसल बोई, फसल कितनी अच्छी बढ़ रही है, मौसम का कितना असर पड़ा या पिछले कुछ वर्षों में उस जमीन का प्रदर्शन कैसा रहा—ऐसी जानकारी पारंपरिक कृषि रिकॉर्ड में सीमित हो सकती है। यही वजह है कि कृषि क्षेत्र में ऋण का आकलन अक्सर जमीन के दस्तावेज, पुराने भुगतान रिकॉर्ड, स्थानीय जानकारी और उपलब्ध जमानत जैसे आधारों पर किया जाता है।

अब तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है। सैटेलाइट इमेजरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और जियो-टैगिंग जैसी तकनीकें खेतों से जुड़ी ऐसी जानकारी जुटाने में मदद कर रही हैं, जिसे पहले बड़े पैमाने पर हासिल करना मुश्किल था। इससे एक महत्वपूर्ण सवाल सामने आता है—क्या भविष्य में किसी खेत का सैटेलाइट डेटा उसकी क्रेडिट प्रोफाइल का हिस्सा बन सकता है? जवाब है, इसकी अच्छी संभावनाएं हैं, लेकिन केवल सैटेलाइट डेटा को अकेले क्रेडिट स्कोर मानना अभी सही नहीं होगा। 

कृषि ऋण में सबसे बड़ी चुनौती क्या है?

कृषि व्यवसाय की पद्धति दूसरे व्यवसायों से अलग है। किसान की आमदनी केवल उसके काम या निवेश पर निर्भर नहीं करती, बल्कि बारिश, तापमान, सूखा, बाढ़, कीट-रोग, फसल की कीमत और बाजार की स्थिति जैसे कई कारक उसे प्रभावित करते हैं। इसलिए बैंक या वित्तीय संस्था के लिए किसान की वास्तविक उत्पादन क्षमता और जोखिम का आकलन करना आसान नहीं होता।

कई बार जमीन और किसान से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध होते हैं, लेकिन खेत में वास्तव में खेती हो रही है या नहीं, कौन-सी फसल लगी है और मौजूदा सीजन में फसल की स्थिति कैसी है, इसकी जानकारी के लिए खेतों का निरिक्षण और दूसरे सत्यापन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सैटेलाइट आधारित कृषि डेटा एक अतिरिक्त और लगातार अपडेट होने वाली जानकारी उपलब्ध करा सकता है। 

किसान को इससे क्या फायदा हो सकता है?

सबसे बड़ा फायदा यह हो सकता है कि किसान की खेती की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए सिर्फ कागजों पर निर्भरता कम हो। अगर किसी किसान की जमीन, फसल और खेती का सही आंकड़ा उपलब्ध हो, तो कर्ज देने वाली संस्था के पास किसान की कृषि गतिविधि को समझने के लिए एक अतिरिक्त आधार मौजूद रहेगा।

लंबे समय का डेटा किसी क्षेत्र या खेत में खेती के प्रदर्शन के रुझान को समझने में भी उपयोगी हो सकता है। भारत में खेत-स्तर पर सैटेलाइट और मशीन लर्निंग आधारित फसल पहचान पर भी काम हो रहा है। यानी जहां पारंपरिक रिकॉर्ड किसी खेत की एक स्थिर तस्वीर देते हैं, वहीं सैटेलाइट और डिजिटल डेटा खेती की बदलती स्थिति को समझने में मदद कर सकते हैं।

आने वाले समय में किसान की डिजिटल कृषि प्रोफाइल में कई तरह की जानकारी शामिल हो सकती है, जैसे:

  • खेत का सही क्षेत्रफल और स्थान
  • कौन-सी फसल बोई गई है
  • फसल की बढ़त और स्थिति
  • खेत में पानी की उपलब्धता
  • मौसम का फसल पर असर
  • पिछले मौसमों में खेत का प्रदर्शन
  • किसान का कर्ज और भुगतान संबंधी रिकॉर्ड

इसका मतलब यह है कि किसान की पहचान केवल उसके पुराने कर्ज के रिकॉर्ड से नहीं, बल्कि उसकी वास्तविक खेती और खेत की स्थिति से भी समझने की कोशिश की जा सकती है।लेकिन सैटेलाइट सब कुछ नहीं बता सकता।  यहां एक बात समझना जरूरी है कि सैटेलाइट डेटा को किसान का पूरा क्रेडिट स्कोर मान लेना सही नहीं होगा।

खेत की तस्वीर से फसल की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन किसान की पूरी आर्थिक स्थिति, बाजार में उसकी बिक्री, कर्ज चुकाने की आदत और अचानक आई किसी परेशानी की जानकारी के लिए दूसरे आंकड़ों की भी जरूरत होगी। इसलिए बेहतर व्यवस्था वही होगी जिसमें खेत की जानकारी के साथ किसान का वित्तीय रिकॉर्ड, फसल की जानकारी और अन्य प्रमाणित आंकड़ों को मिलाकर फैसला लिया जाए। इससे कर्ज देने वाली संस्था को किसान के बारे में ज्यादा पूरी तस्वीर मिल सकती है।

एग्रीभूमि से जुड़ती है नई डिजिटल संभावना

इसी बदलाव में एग्रीबाजार की एग्रीभूमि जैसी सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। एग्रीभूमि सैटेलाइट से मिलने वाली जानकारी, खेत की पहचान, फसल के पुराने आंकड़ों और जमीन से जुड़ी जानकारी को एक साथ लाकर खेत की बेहतर तस्वीर तैयार करने में मदद करती है। एग्रीबाजार के अनुसार, एग्रीभूमि के जरिए कई राज्यों में 4 लाख से अधिक खेतों की जियो-टैगिंग की जा चुकी है। 

जब इस तरह की खेत संबंधी जानकारी को क्रेडिट स्कोर सेवाओं और प्रमाणित वित्तीय जानकारी के साथ जोड़ा जाता है, तो किसान की कर्ज पात्रता को समझने का तरीका और बेहतर हो सकता है। इससे खासकर उन किसानों के लिए संभावनाएं बढ़ सकती हैं जिनका पारंपरिक वित्तीय रिकॉर्ड सीमित है, लेकिन उनकी खेती लगातार चल रही है।

क्या सैटेलाइट बनेगा किसान का नया क्रेडिट स्कोर?

फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि सैटेलाइट डेटा अकेले किसान का क्रेडिट स्कोर बन जाएगा। लेकिन इतना जरूर है कि खेती से जुड़ी सटीक और समय पर मिलने वाली जानकारी कृषि कर्ज व्यवस्था को बदलने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। आने वाले समय में सैटेलाइट तस्वीरों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, फसल की जानकारी और वित्तीय रिकॉर्ड को साथ जोड़कर किसान की कर्ज चुकाने की क्षमता को ज्यादा बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।

एग्रीबाजार इसी दिशा में खेती, खेत की जानकारी और वित्तीय सेवाओं को जोड़ने की कोशिश कर रहा है। एग्रीभूमि और क्रेडिट स्कोर सेवाओं के साथ उसकी सहयोगी कंपनियां स्टारएग्री और एग्रीवाइज भी कृषि क्षेत्र में भंडारण, वित्तपोषण और कृषि-वित्त से जुड़े समाधान उपलब्ध कराती हैं। इस तरह खेती से जुड़ी सही जानकारी और वित्तीय सेवाओं का मेल किसानों के लिए भविष्य में कर्ज तक आसान और अधिक भरोसेमंद पहुंच का रास्ता खोल सकता है।

FAQs:
1. क्या सैटेलाइट डेटा से किसान का क्रेडिट स्कोर बन सकता है?

सैटेलाइट डेटा अकेले पूरा क्रेडिट स्कोर नहीं बनाता। लेकिन खेत और फसल से जुड़ी जानकारी किसान की कर्ज पात्रता समझने में मदद कर सकती है।

2. सैटेलाइट से खेत के बारे में क्या पता चलता है?
फसल की स्थिति, खेत का क्षेत्रफल, फसल की बढ़त, पानी की कमी और मौसम के असर जैसे कई संकेतों का पता लगाया जा सकता है।

3. क्या इससे किसान को जल्दी कर्ज मिल सकता है?
सैटेलाइट आधारित जानकारी खेत की जांच और जोखिम का आकलन आसान बना सकती है, लेकिन कर्ज देने का अंतिम फैसला संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था की पात्रता शर्तों पर निर्भर करता है।

4. एग्रीभूमि क्या है?
एग्रीभूमि एग्रीबाजार की खेत और जमीन से जुड़ी जानकारी देने वाली सेवा है, जो सैटेलाइट से मिलने वाले आंकड़ों और दूसरी कृषि जानकारी की मदद से खेत की स्थिति समझने में सहायता करती है।

5. क्या सैटेलाइट से किसान की पूरी आर्थिक स्थिति पता चल सकती है?
नहीं। सैटेलाइट मुख्य रूप से खेत और फसल से जुड़ी जानकारी देता है। किसान की पूरी आर्थिक स्थिति समझने के लिए कर्ज भुगतान, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य प्रमाणित जानकारी भी जरूरी होती है।

Disclaimer:

The content published on this blog is provided solely for informational and educational purposes and is not intended as professional or legal advice. While we strive to ensure the accuracy and reliability of the information presented, agribazaar make no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, suitability, or availability with respect to the blog content or the information, products, services, or related graphics contained in the blog for any purpose. Any reliance you place on such information is therefore strictly at your own risk. Readers are encouraged to consult qualified agricultural experts, agronomists, or relevant professionals before making any decisions based on the information provided herein. agribazaar, its authors, contributors, and affiliates shall not be held liable for any loss or damage, including without limitation, indirect or consequential loss or damage, or any loss or damage whatsoever arising from reliance on information contained in this blog. Through this blog, you may be able to link to other websites that are not under the control of agribazaar. We have no control over the nature, content, and availability of those sites and inclusion of any links does not necessarily imply a recommendation or endorsement of the views expressed within them. We reserve the right to modify, update, or remove blog content at any time without prior notice.

More Articles for You

How Satellite-Based Crop Health Monitoring Improves Farm Productivity

In the earlier days, knowing how your crop was doing meant walking the field yourself, row by row, hoping you’d …

माइकोराइज़ल कवक: जानें खेती में क्या हैं इसके फायदे, महत्व और सही उपयोग

खेती में पौधे की जड़ें जितनी मजबूत और स्वस्थ होंगी, फसल के लिए पानी व पोषक तत्वों का इस्तेमाल उतना …

प्राकृतिक खेती: कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी का भरोसेमंद रास्ता

आज अधिक उत्पादन बढ़ाने की होड़ में किसान रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। …

How to Increase Crop Yield Without Increasing Input Costs?

Every farmer has heard the same advice at some point: buy more fertiliser, spray more often, add another round of …

WhatsApp Connect With Us