फसल कटाई के उपरांत, कैसे रखें अपने अनाज को सुरक्षित?

फसल की कटाई के उपरांत सबसे जरूरी काम अनाज सुरक्षा का होता है। जब तक किसानों को अपनी उपज का सही मंडी भाव नहीं मिलता तब तक उसे अपनी फसल को सुरक्षित रखना जरुरी है। दरअसल, मंडी भाव की स्थिति ही किसानों के लाभ और हानि का निर्धारण करती है। यदि बाजार में उपज का दाम बढ़ जाता है तो किसानों को लाभ होता है और इसके विपरित उपज भाव कम रहा है तो किसान को हानि उठानी पड़ती है।
कई बार तो ऐसी स्थिति भी हो जाती है कि किसान को अपनी उपज की लागत तक निकालना मुश्किल हो जाता है। किसानों की इन समस्याओं को देखते हुए एग्रीबाज़ार अपनी सर्वश्रेष्ठ फसल उपरान्त प्रबंधन सुविधाएं लेकर आया है, जो किसानों को उचित फसल मूल्य दिलाने से लेकर सुरक्षित भंडारण सुविधा देने तक सहायता प्रदान करता है। साथ ही कीट-रोगों एवं बदलते मौसम से अनाज को सुरक्षित रखता है।

फसलोपरांत सेवाएं :- 

1. ऑनलाइन ई-मंडी, मार्केटप्लेस, एग्री ट्रेडिंग 

एग्रीबाज़ार अपनी ई-मंडी के जरिए किसानों और व्यापारियों को 3 आसान चरणों में कृषि वस्तुओं की ऑनलाइन ट्रेडिंग करने में मदद करता है। किसानों के उपज की बाधा रहित मार्केटिंग के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान कर बिचौलीमुक्त बाज़ार की सुविधा देता है। सीधे प्रतिस्पर्धी से जोड़कर गुणवत्ता प्रमाणित फसलों के साथ बेहतर उपज मूल्य प्राप्त करने में सहायता करता है। 

2. एग्री-फाइनेंस और संपार्श्विक प्रबंधन 

गतिशील कृषि क्षेत्र में निरंतर खेती, कृषि व्यापार विस्तार एवं खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में दक्षता बढ़ाने के लिए एग्रीबाज़ार अपनी सहयोगी कंपनी स्टारएग्री के जरिए किसानों को अल्प ब्याज दरों पर कमोडिटी लोन एवं संपार्श्विक प्रबंधन सुविधा प्रदान करता है। 

3. भंडारण, रसद और परिवहन 

फसल की कटाई के उपरांत सही उपज भाव मिलने तक अनाज को सुरक्षित रखने के लिए सहयोगी कंपनी स्टारएग्री 20 लाख मीट्रिक टन क्षमता के साथ करीब 18 राज्यों में 3000 से अधिक तकनीकी गोदामों एवं परिवहन की सुविधा प्रदान करता है।   

एग्रीबाज़ार कृषि जिंसों की खरीद-बिक्री के लिए एक नए जमाने का ऑनलाइन डिजिटल मार्केटप्लेस है। उपर्युक्त सेवाओं के साथ, एग्रीबाज़ार का मुख्य उद्देश्य अपने हितधारकों के लिए समग्र कृषि व्यापार प्रक्रिया को सरल बनाना है। फसल-पश्चात प्रबंधन सेवाओं में बदलाव लाने के लक्ष्य के साथ किसानों को तकनीक-सक्षम भविष्य के लिए तैयार समाधान प्रदान करता है और देश भर में कटाई के बाद की सर्वोत्तम प्रबंधन सेवाओं को संसाधित करने के तरीके में क्रांति लाना है।

More Articles for You

The Rise of Agriculture Traceability: Why Buyers Now Want Data Along With Commodities

India’s agricultural trade has always followed a fairly simple model. Buyers checked the quality of the produce, negotiated the price, …

बढ़ते तापमान से खेती को कैसे बचाएं? जानें फसल सुरक्षा के आसान उपाय

पिछले कुछ सालों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। कभी अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी पड़ने लगती …

From Yield Prediction to Crop Health Monitoring: How agribazaar is Powering Data-Driven Farming

Indian agriculture was once driven by experience and intuition. But today, it is increasingly guided by data, analytics, and technology. …

WhatsApp Connect With Us