बढ़ते तापमान से खेती को कैसे बचाएं? जानें फसल सुरक्षा के आसान उपाय

पिछले कुछ सालों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। कभी अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी पड़ने लगती है, तो कभी अचानक लू और तेज धूप फसलों को नुकसान पहुंचा देती है। इसका सबसे बड़ा प्रभाव खेती पर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में गेहूं, सब्जियां, दलहन और बागवानी फसलें समय से पहले सूखने लगी हैं। ऐसे में किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बढ़ते तापमान के बीच फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों को कैसे सुरक्षित रखा जाएं।

गर्मी सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि खेत में खड़ी फसल के लिए भी बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। तापमान बढ़ने से पौधों में नमी तेजी से कम होती है, मिट्टी भी सूखने लगती है, यहां तक की फसल की बढ़वार भी रुक जाती है। कई बार समय से पहले फूल और फल गिरने लगते हैं, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। ऐसे में किसान कुछ आसान और वैज्ञानिक उपाय अपनाकर अपनी फसल को गर्मी और लू से काफी हद तक बचा सकते हैं। वहीं सही सिंचाई, मल्चिंग, पोषण प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों की मदद से गर्मी के मौसम में भी बेहतर उत्पादन ले सकते हैं।

बढ़ता तापमान फसलों को कैसे नुकसान पहुंचाता है?

अत्यधिक गर्मी का सबसे बड़ा असर फसलों की वृद्धि पर पड़ता है। जब तापमान सामान्य स्तर से ज्यादा बढ़ता है, तो पौधों की कोशिकाओं पर दबाव बढ़ने लगता है। इससे पौधों की पानी सोखने की क्षमता घट जाती है। तेज गर्मी के कारण मिट्टी की नमी जल्दी खत्म होती है और पौधों में पानी की कमी होने लगती है। इसका सबसे पहला असर पत्तियों पर दिखाई देता है। पत्तियां पीली पड़ना, मुड़ना या जलना शुरू हो जाती हैं।

अधिक तापमान का असर फूल और दाने बनने की प्रक्रिया पर भी पड़ता है। गेहूं में दाना छोटा रह जाता है, टमाटर और मिर्च जैसी फसलों में फूल गिरने लगते हैं और फल का आकार प्रभावित होता है। वहीं पशुओं के चारे वाली फसलें भी कमजोर हो जाती हैं। यदि समय रहते सावधानी न बरती जाए, तो उत्पादन में 20-40% तक गिरावट आ सकती है।

फसल को गर्मी से बचाने के आसान और असरदार उपाय

1. उचित सिंचाई तकनीक अपनाएं: गर्मी में सही समय पर उचित तरिके से सिंचाई करना बेहद जरूरी है। दोपहर में सिंचाई करने से पानी तेजी से भाप बनकर उड़ जाता है। इसलिए सुबह जल्दी या शाम के समय सिंचाई करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे पौधों को पर्याप्त नमी मिलती है और पानी की बचत भी होती है। ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक सिंचाई तकनीकें भी गर्मी में काफी उपयोगी साबित हो रही हैं। इनसे पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचता है और नमी लंबे समय तक बनी रहती है।

2. मल्चिंग से मिट्टी की नमी बचाएं: मल्चिंग यानी फसल के आसपास सूखी घास, पत्तियां, भूसा या प्लास्टिक शीट बिछाना। यह तरीका मिट्टी से पानी के तेजी से वाष्पीकरण को रोकता है। मल्चिंग तकनीक, मिट्टी का तापमान नियंत्रित रखने और खरपतवार घटाने में मदद करती हैं। सब्जियों, फलदार पौधों और बागवानी फसलों में मल्चिंग का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इससे पानी की बचत के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

3. पौधों को संतुलित पोषण दें: गर्मी में फसल को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। यदि मिट्टी में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी हो जाए, तो पौधे जल्दी कमजोर पड़ जाते हैं। इसलिए समय-समय पर जिंक, बोरॉन, कैल्शियम और पोटाश जैसे पोषक तत्वों का संतुलित उपयोग करना जरूरी है। जैविक खाद और गोबर की खाद का इस्तेमाल मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ाता है। इससे मिट्टी ज्यादा समय तक नमी बनाए रखती है और पौधों को गर्मी सहने में मदद मिलती है।

4. छाया-संरचनात्मक उपाय अपनाएं: धूप की तीव्रता कम करने के लिए 35-50% शेड नेट या फॉगर (धुंध छिड़काव) का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पौधों पर सीधी धूप का असर कम होता है और तापमान नियंत्रित रहता है। नर्सरी और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए शेड नेट काफी फायदेमंद हो सकता है। पॉलीहाउस और नेट हाउस जैसी संरक्षित खेती तकनीकें भी काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इससे मौसम का असर कम पड़ता है और उत्पादन बेहतर मिलता है।

5. मौसम की जानकारी रखें: आज के समय में मौसम की जानकारी खेती के लिए बेहद जरूरी हो गई है। कई बार लू या अत्यधिक तापमान की चेतावनी पहले ही जारी कर दी जाती है। ऐसे में किसान पहले से सिंचाई, दवा छिड़काव और फसल सुरक्षा की तैयारी कर सकते हैं। मोबाइल ऐप, कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग की सलाह समय-समय पर लेते रहना चाहिए, इससे नुकसान कम करने में मदद मिलती है।

6. सही फसलों का चयन करें: बदलते मौसम को देखते हुए समझदारी से फसलों का चयन करना जरुरी है। गेहूं, आलू, टमाटर, मिर्च, प्याज, सरसों और कई दलहनी फसलें अधिक तापमान से जल्दी प्रभावित होती हैं। वहीं बाजरा, ज्वार, सरसों, मूँग, उड़द, तिल आदि गर्मी और सूखे में भी बेहतर पैदावार देती हैं। इस तरह की कम अवधि वाली किस्मों को चुनने से कम समय में कटाई हो जाती है और फसल भी गर्मी से बच जाती है। इसके साथ ही फसल चक्र अपनाना भी फायदेमंद रहता है। इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और फसलों पर मौसम का असर भी कम पड़ता है।

खेतों की गहरी जुताई क्यों है जरूरी?

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अप्रैल और मई के दौरान खाली खेतों की गहरी जुताई करना फायदेमंद होता है। कई किसान गर्मियों में खेत खाली छोड़ देते हैं, जबकि यही समय खेत की तैयारी के लिए सबसे बेहतर होता है। गहरी जुताई करने से मिट्टी में छिपे हानिकारक कीट, रोग पैदा करने वाले जीवाणु और खरपतवार नष्ट हो जाते हैं। तेज धूप मिट्टी की ऊपरी परत को भी साफ करने का काम करती है। इससे अगली फसल के लिए खेत अधिक उपजाऊ बनता है। साथ ही मिट्टी की जलधारण क्षमता भी बेहतर होती है, जिससे बारिश का पानी जमीन में अच्छी तरह समा पाता है।

बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के दौर में किसानों को सही बाजार, उचित सलाह और आधुनिक कृषि सेवाओं की जरूरत पहले से ज्यादा महसूस हो रही है। ऐसे समय में एग्रीबाजार किसानों को डिजिटल माध्यम से कृषि संबंधी जानकारी, बेहतर बाजार संपर्क और फसल व्यापार की सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। वहीं इसकी सहयोगी कंपनियां स्टारएग्री और एग्रीवाइज किसानों को कृषि सप्लाई चेन, भंडारण, कृषि वित्त सेवाएं प्रदान कर खेती को अधिक सुरक्षित और लाभकारी बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। 

FAQ:

1. गर्मी में फसल को सबसे ज्यादा नुकसान किस कारण होता है?
अधिक तापमान, मिट्टी में नमी की कमी और तेज लू के कारण फसल को सबसे ज्यादा नुकसान होता है।

2. गर्मी में सिंचाई का सही समय क्या है?
सुबह जल्दी या शाम के समय सिंचाई करना सबसे बेहतर माना जाता है।

3. मल्चिंग क्या है और इसका क्या फायदा है?
मल्चिंग में मिट्टी को घास, भूसे या प्लास्टिक से ढका जाता है। इससे नमी बनी रहती है और मिट्टी का तापमान नियंत्रित रहता है।

4. कौन-सी सिंचाई तकनीक गर्मी में ज्यादा फायदेमंद है?
ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर तकनीक गर्मी में पानी बचाने और फसल को नमी देने के लिए काफी उपयोगी हैं।

5. क्या मौसम की जानकारी खेती में मदद करती है?
हां, मौसम की सही जानकारी मिलने से किसान पहले से तैयारी कर सकते हैं और फसल नुकसान को कम कर सकते हैं।


Disclaimer: 

The content published on this blog is provided solely for informational and educational purposes and is not intended as professional or legal advice. While we strive to ensure the accuracy and reliability of the information presented, agribazaar make no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, suitability, or availability with respect to the blog content or the information, products, services, or related graphics contained in the blog for any purpose. Any reliance you place on such information is therefore strictly at your own risk. Readers are encouraged to consult qualified agricultural experts, agronomists, or relevant professionals before making any decisions based on the information provided herein. agribazaar, its authors, contributors, and affiliates shall not be held liable for any loss or damage, including without limitation, indirect or consequential loss or damage, or any loss or damage whatsoever arising from reliance on information contained in this blog. Through this blog, you may be able to link to other websites that are not under the control of agribazaar. We have no control over the nature, content, and availability of those sites and inclusion of any links does not necessarily imply a recommendation or endorsement of the views expressed within them. We reserve the right to modify, update, or remove blog content at any time without prior notice.

More Articles for You

From Yield Prediction to Crop Health Monitoring: How agribazaar is Powering Data-Driven Farming

Indian agriculture was once driven by experience and intuition. But today, it is increasingly guided by data, analytics, and technology. …

फसल का पीलापन: नजरअंदाज न करें ये संकेत, समय रहते बचाएं फसल

खेती में हर छोटा बदलाव एक संकेत देता है, लेकिन अक्सर किसान उसे अनदेखा कर देते हैं। फसल के पत्तों …

Bharat VISTAAR: How AI-Powered Localisation is Shaping the Future of Indian Agriculture

India’s agriculture sector is one of the largest in the world, both in scale and significance. Contributing nearly 18% to …

WhatsApp Connect With Us