एग्रीबाज़ार: एक कृषि तकनीक समाधान

Krishi Jagran Hindi

एग्रीबाज़ार एक एग्रीटेक प्लेटफॉर्म

देश की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति में कृषि एवं सम्पूर्ण क्षेत्र का योगदान सदा महत्त्वपूर्ण रहा है. ऐसे में कृषि क्षेत्र को अधिक विकसित करने के साथ किसानों को अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए कई कंपनियां अपनी नई तकनीकें लेकर आ रही हैं. किसान भी अब अपनी फसल की पैदावार एवं आय बढ़ाने के लिए पारंपारिक खेती से आगे बढ़कर नए विकसित तरीके खोज रहे हैं. 

ऐसे में एग्रीबाज़ार किसानों के लिए एक ऐसा ऐप लेकर आया है, जहां उन्हें एक ही मंच पर कृषि पद्धती, मंडी भाव, और कृषि वित्त से जुड़ी हर जरुरी जानकारी आसानी से मिल सकती है. 

एग्रीबाज़ार देश की कई उत्तम कंपनियों में से एक है, जो अपनी आधुनिक सेवाओं से सम्पूर्ण कृषि समुदाय की सरल खेती और फसल के बेहतर दाम पाने में उनकी सहायता करती है.

एग्रीबाज़ार ने एक प्रतिस्पर्धी खरीद प्रणाली शुरू की है, जो सुनिश्चित करती है कि कृषि उत्पादकों का कहीं कोई शोषण ना करें, और उन्हें उनकी उपज पर लाभकारी एवं सर्वोत्तम मूल्य प्राप्त हों. 

एग्रीबाज़ार एक ऐसा एग्रीटेक प्लेटफॉर्म है, जहां किसानों को पूरी कृषि मूल्य श्रृंखला में विभिन्न तरह की सेवा-सुविधाएं आसानी से मिलती हैं. किसानों को अब अपनी फसल के वितरण हेतु स्थानीय व्यापारियों या बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इस ऐप के जरिए वे अधिकतम बोलीदाताओं तक आसानी से पहुंच सकते हैं, और अपनी मेहनत की फसल पर उचित मूल्य पा सकते हैं.

विशेषताएं – 

1. ऑनलाइन कृषि व्यापार मंच

 एग्रीबाज़ार एक ऐसा ऑनलाइन कृषि व्यापार बाज़ार है, जो किसानों को सीधे खरीददारों से जोड़ता है. 

2. 1,000+ खरीददारों तक पहुँच

0% कमीशन एवं नि:शुल्क पंजीकरण के साथ किसान अपनी फसल बिना किसी हस्तक्षेप, मनचाहे खरीददारों को बेच सकता है तथा कृषि संबंधित विभिन्न सुविधाएं एक ही मंच पर पा सकता है. 

3. स्वचालित सुरक्षित भुगतान

अब और मैन्युअल भुगतान नहीं! 

एग्रीबाज़ार ऐप, खरीददारों और विक्रेताओं दोनों के लिए शुरू से अंत तक पारदर्शी स्वचालित भुगतान सेवाएं प्रदान करता है.

4. दैनिक मंडी भाव

किसान भाई अपने कृषि अदानों के लिए बाज़ार कीमतों की एक विस्तृत श्रृंखला, और आसपास की कई मंडियों की उपलब्धता के साथ वर्तमान मंडी मूल्य प्राप्त कर सकते हैं.

5.कीट–रोगों से फसल बचाएं

कृत्रिम बुद्दिमत्ता (एआई) द्वारा कृषि कीट-रोगों की पहचान कर किसान अपने फसलों को बचा सकते हैं. अपनी फसल की तस्वीर भेजकर समय रहते कीट-रोगों का पता लगा सकते हैं और कृषि विशेषज्ञों से 24×7 फसल स्वास्थ संबंधि निःशुल्क उपचार सलाह पा सकते हैं. 

कृषि, आधुनिक तकनीक के साथ देश एवं ग्रामीण विकास को गति देने वाला क्षेत्र है. वहीं अब कई प्रौद्योगिक कंपनियां भी अपनी विभिन्न आधुनिक तकनीकों एवं सुविधाओं के साथ कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. ऐसे में एग्रीबाज़ार भी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ मजबूत करने और अपने उपयोगकर्ताओं को अधिक सुखद अनुभव देने के लिए अपनी कई नई सुविधाएँ लाया है. इन सभी सुविधाओं के बारे में और जानने के लिए और उचित एवं सटीक सलाह पाने के लिए, आज ही एग्रीबाज़ार एप डाउनलोड करें https://bit.ly/3lwAofk या वेबसाइट पर जाएं. 

कृषि सहायता हेतु आप हमें +91-90903 97777 नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं. 

More Articles for You

सूखे जैसी स्थिति में रबी की फसलों की देखभाल कैसे करें?

रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए शुष्क मौसम में पर्याप्त नमी और फसलों के लिए पानी पर्याप्त होना जरूरी …

What is Geospatial Agriculture? Applications of GIS and Satellite Data on Farms

A farm may look like a single stretch of land from the road, but conditions can vary significantly from one …

कौन-सी फसल के बाद क्या उगाएँ? जानें फसल चक्र का सही तरीका

खेती में अधिक उत्पादन के लिए सिर्फ उन्नत बीज, खाद और सिंचाई पर ध्यान देना काफी नहीं है, बल्कि यह …

How Digital Procurement in Agriculture Can Improve Transparency in Supply Chains

Agricultural supply chains involve multiple stakeholders, from farmers and Farmer Producer Organisations (FPOs) to traders, processors and institutional buyers. When …