ग्रामीण भारत में डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्रालय का एग्रीबाजार से करार, किसानों को होंगे ये फायदे

TV19 Bharatvarsh

SM120766

कृषि प्रौद्योगिकी मंच, एग्रीबाजार ने कहा कि उसने ग्रामीण भारत में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. ग्रामीण भारत में डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए तीन राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है. इस परियोजना में एग्रीबाजार कृषि मंत्रालय की मदद करेगा.

कंपनी के बयान में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के हवाले से कहा गया है, ‘एग्रीबाजार के साथ समझौता ज्ञापन किसानों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने में मदद करेगा. हम कृषि क्षेत्र को साथ लेकर एक आत्मनिर्भर और डिजिटल भारत के सपने को साकार करेंगे.’

कृषि में डिजिटल तकनीकों का समावेश महत्वपूर्ण कदम

मंत्री ने कहा कि भारतीय किसानों का एक विस्तृत डेटाबेस बनाना एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है. यह उनकी आय में वृद्धि करेगा और उन्हें समृद्धि के मार्ग पर ले जाएगा. भारतीय कृषि के लिए नई डिजिटल तकनीकों का समावेश एक महत्वपूर्ण कदम है.

समझौते के अनुसार, परियोजना के तहत एक डिजिटल कृषि मंच का विकास और कार्यान्वयन किया जाएगा, जिसमें सुदूर संवेदी तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिसमें किसानों को परामर्श सेवाएं, कटाई के बाद प्रबंधन जानकारी, बाजार से संपर्क और वित्तीय पहुंच प्रदान करना शामिल है.

एग्रीबाजार के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अमित मुंडावाला ने कहा कि यह परियोजना यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेगी कि भारतीय कृषक समुदाय उच्च और बेहतर गुणवत्ता और निरंतरता के साथ फसल पैदावार के वास्ते प्रौद्योगिकी का उपयोग करें.

तीन राज्यों में शुरू होगा यह पायलट प्रोजेक्ट

कृषि मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि सरकार ने डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत एग्रीबाजार से करार किया गया है. यह पायलट प्रोजेक्ट फिलहाल तीन राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान) में शुरू हो रहा है. इस दिशा में एग्रीबाजार कृषि मंत्रालय की सहयोग करेगा.

किसानों की आय को बढ़ाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है. इसी कड़ी में कृषि क्षेत्र को टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए डिजिटल इंडिया का सहारा लिया जा रहा है. पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया मिशन में कृषि मंत्रालय भी योगदान दे रहा है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि कृषि क्षेत्र को साथ लेकर ही आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल भारत का सपना साकार होगा.

More Articles for You

सूखे जैसी स्थिति में रबी की फसलों की देखभाल कैसे करें?

रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए शुष्क मौसम में पर्याप्त नमी और फसलों के लिए पानी पर्याप्त होना जरूरी …

What is Geospatial Agriculture? Applications of GIS and Satellite Data on Farms

A farm may look like a single stretch of land from the road, but conditions can vary significantly from one …

कौन-सी फसल के बाद क्या उगाएँ? जानें फसल चक्र का सही तरीका

खेती में अधिक उत्पादन के लिए सिर्फ उन्नत बीज, खाद और सिंचाई पर ध्यान देना काफी नहीं है, बल्कि यह …

How Digital Procurement in Agriculture Can Improve Transparency in Supply Chains

Agricultural supply chains involve multiple stakeholders, from farmers and Farmer Producer Organisations (FPOs) to traders, processors and institutional buyers. When …

रिले कृषि क्या है? जानें इसके फायदे और खेती करने का सही तरीका

खेती में इतनी मेहनत करने के बावजूद किसानों को उम्मीद के मुताबिक उत्पादन या उतना फायदा नहीं मिल पाता। फसल …