ड्रोन टेक्नोलॉजी के 10 बड़े फायदे जो बदल रहे हैं किसानों का भविष्य

नई उभरती तकनीकों के चलते अब खेती-किसानी के पारंपरिक तौर-तरीके तेजी से बदल रहे हैं। कभी बैल जोड़ी से शुरू हुआ सफर ट्रैक्टर तक पहुँचा था, लेकिन अब यह सफर आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा है। भारतीय कृषि क्षेत्र में ‘ड्रोन’ एक ऐसे जादुई तकनीक के रूप में उभरा है, जिसने किसानों की मेहनत को घटाकर मुनाफे को दोगुना करने की राह आसान कर दी है। अब यह सिर्फ एक तकनीकी यंत्र नहीं, बल्कि यह किसानों का एक ऐसा ‘डिजिटल साथी’ बन गया है, जो खेत और फसलों की हर बारकियों को समझता है।

आज के इस दौर में जहाँ जलवायु परिवर्तन और बढ़ती लागत किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। वहीं ड्रोन तकनीक किसानों के लिए ढाल बनकर उभरी है, जो खेती के पारंपरिक तरीकों को आधुनिक और प्रभावी बना रही है। पहले जिस खेत में दवा छिड़कने में पूरा दिन लग जाता था और रसायनों से स्वास्थ्य खराब होने का डर रहता था, अब वहीं काम ड्रोन की मदद से तुंरत हो जाता है। यह छोटा-सा उड़ता हुआ यंत्र बिना किसी चूक के कम समय में पूरा काम मिनटों में निपटा देता है। यह ड्रोन तकनीक न केवल समय की बचत करता है, बल्कि सटीकता, सुरक्षा और लागत नियंत्रण इन सभी मोर्चों पर किसानों के लिए गेम-चेंजर साबित हो रही है। 

मार्केट्सएंडमार्केट्स डॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार भारत का ड्रोन बाजार 24.4% की सीएजीआर (CAGR) से बढ़कर 2030 तक 1.39 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। 

ड्रोन टेक्नोलॉजी के 10 बड़े फायदे: जो बदल रहे हैं खेती की तस्वीर

1. रसायनों का सटीक और एकसमान वितरण: अक्सर हाथों से या पंप से स्प्रे करते समय खेत के कुछ हिस्सों में दवा ज्यादा गिर जाती है और कुछ हिस्से अछूते रह जाते हैं। ड्रोन के नोजल इतने सटीक होते हैं कि वे खाद और कीटनाशकों को सूक्ष्म कणों के रूप में फसल के हर पत्ते तक समान रूप से पहुँचाते हैं। इससे न केवल फसल की गुणवत्ता सुधरती है, बल्कि रसायनों का दुरुपयोग भी रुकता है।

2. समय की बचत: एक किसान को पीठ पर मशीन लादकर एक एकड़ में छिड़काव करने में कम से कम 3-4 घंटे लगते हैं। वहीं, एक कृषि ड्रोन इसी काम को मात्र 5 से 10 मिनट में पूरा कर देता है। यह बचा हुआ समय किसान अपनी मार्केटिंग या अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में लगा सकते हैं।

3. दुर्गम इलाकों तक पहुंच: पहाड़ी ढलान हो, दलदली जमीन हो या ऊँची फसलें (जैसे गन्ना या फल), जहाँ किसानों का पहुँचना मुश्किल होता है, वहाँ ड्रोन बड़ी आसानी से पहुँच जाता है। यह मुश्किलों को पहचानकर ऊंचाई के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता रखता है।

4. स्वास्थ्य और सुरक्षा का विश्वास: खेती में इस्तेमाल होने वाले जहरीले रसायन किसानों के फेफड़ों और त्वचा को नुकसान पहुँचाते हैं। ड्रोन तकनीक का सबसे बड़ा मानवीय लाभ यही है कि किसान अब रसायनों के सीधे संपर्क में आए बिना सुरक्षित दूरी से मोबाइल या रिमोट के जरिए पूरे खेत का प्रबंधन कर सकते हैं।

5. लागत में कटौती: सटीक छिड़काव के कारण दवाओं की बर्बादी 30-40% तक कम हो जाती है। इसके साथ ही मजदूरी पर होने वाला खर्च भी घटता है। कम निवेश में अधिक सुरक्षा ही एक सफल किसान की पहचान है, और ड्रोन इसमें पूरी तरह खरा उतरता है।

6. सटिक जलसिंचन और प्रबंधन: पारंपरिक छिड़काव में भारी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। ड्रोन तकनीक ‘अल्ट्रा लो वॉल्यूम’ (ULV) तकनीक पर काम करती है, जिससे बहुत कम पानी में अधिक क्षेत्रफल कवर किया जा सकता है। यह गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए एक वरदान है।

7. फसल की रियल-टाइम निगरानी (Monitoring): आधुनिक ड्रोन जीपीएस और सेंसर से लैस होते हैं। ये हवा में उड़ते हुए फसल की सेहत का ‘एक्स-रे’ कर लेते हैं। किस हिस्से में कीट लगे हैं या कहाँ पोषक तत्वों की कमी है, इसकी सटीक रिपोर्ट मोबाइल पर मिल जाती है, जिससे नुकसान होने से पहले ही कदम उठाए जा सकते हैं।

8. पर्यावरण संतुलित खेती: मिट्टी और पानी में जरूरत से ज्यादा रसायनों का मिलना पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है। ड्रोन केवल जरूरत वाली जगहों पर ही छिड़काव करता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण प्रदूषित होने से बचता है।

9. गुणवत्तापूर्ण फसल और उपज: जब फसल को समय पर पोषण और सुरक्षा मिलती है, तो उसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। ड्रोन के जरिए की गई निगरानी और छिड़काव से फसल स्वस्थ रहती है, जिससे दानेदार और उच्च गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होती है।

10. डेटा आधारित स्मार्ट निर्णय: ड्रोन केवल उड़ता नहीं है, बल्कि डेटा इकट्ठा करता है। यह मिट्टी की नमी से लेकर फसल की विकास दर तक का हिसाब रखता है। यह डेटा भविष्य की योजनाएं बनाने और बीमा दावों को पुख्ता करने में भी सहायक होता है।

कैसे काम करता है ‘ड्रोन वाला यह जादुई यंत्र’?

ड्रोन में एक विशेष लिक्विड टैंक और स्प्रे सिस्टम लगा होता है। इसे चलाने के लिए एक सॉफ्टवेयर होता है जिसमें खेत की बाउंड्री सेट कर दी जाती है। इसके बाद ड्रोन पूरी तरह ऑटोमैटिक तरीके से तय रूट पर उड़ता है और काम खत्म कर अपने आप शुरुआती बिंदु पर लौट आता है। ड्रोन टेक्नोलॉजी सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि खेती का भविष्य है। यह न केवल किसानों की मेहनत कम करता है, बल्कि उनकी आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। नि:संदेह आने वाले समय में ड्रोन का उपयोग और भी ज्यादा बढ़ेगा और खेती पूरी तरह स्मार्ट और डिजिटल बन जाएगी।

कृषि के इस आधुनिक सफर में एग्रीबाज़ार निरंतर किसानों को तकनीक और बाज़ार से जोड़ने का काम कर रही है। वो अपनी सहयोगी कंपनियां स्टारएग्री और एग्रीवाइज के साथ मिलकर, एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार कर रही है, जहाँ किसानों को केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि उचित भंडारण, वित्तीय सहायता और फसल बेचने के लिए एक पारदर्शी डिजिटल प्लेटफॉर्म भी आसानी से मिल सकें। इसका लक्ष्य है कि तकनीक का लाभ हर खेत और हर खलिहान तक पहुँचे, ताकि भारतीय किसान वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

FAQs:

Q1. क्या छोटे किसानों के लिए ड्रोन खरीदना किफायती है?
ड्रोन की कीमत 3 लाख से शुरू होती है, जो छोटे किसानों के लिए महंगी हो सकती है। हालांकि, सरकार इस पर 40% से 100% तक की सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा, कई संस्थाएं किराए पर भी ड्रोन सेवाएं उपलब्ध कराती हैं।

Q2. ड्रोन एक बार चार्ज होने पर कितनी देर उड़ सकता है?
आमतौर पर एक कृषि ड्रोन की बैटरी 15 से 25 मिनट तक का उड़ान समय देती है, जिसमें वह 1 से 2 एकड़ का काम पूरा कर सकता है। अतिरिक्त बैटरी के साथ इसे पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है।

Q3. क्या इसे चलाने के लिए किसी विशेष ट्रेनिंग या लाइसेंस की जरूरत है?
हाँ, कृषि ड्रोन उड़ाने के लिए डीजीसीए (DGCA) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से रिमोट पायलट ट्रेनिंग लेना और सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य है।

Q4. क्या तेज हवा या बारिश में ड्रोन का उपयोग किया जा सकता है?
तेज हवा (20-25 किमी/घंटा से अधिक) और भारी बारिश में ड्रोन उड़ाना जोखिम भरा हो सकता है। इससे छिड़काव की सटीकता भी प्रभावित होती है, इसलिए शांत मौसम में ही इसका उपयोग करना बेहतर है।

Q5. ड्रोन से केवल कीटनाशक ही छिड़के जा सकते हैं या कुछ और भी?
ड्रोन बहुउद्देशीय हैं। इनका उपयोग तरल खाद (जैसे नैनो यूरिया), कीटनाशक, फफूंदनाशक के छिड़काव के साथ-साथ सीधे बीज बोने और फसल की निगरानी के लिए भी किया जाता है।


Disclaimer: 

The content published on this blog is provided solely for informational and educational purposes and is not intended as professional or legal advice. While we strive to ensure the accuracy and reliability of the information presented, agribazaar make no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, suitability, or availability with respect to the blog content or the information, products, services, or related graphics contained in the blog for any purpose. Any reliance you place on such information is therefore strictly at your own risk. Readers are encouraged to consult qualified agricultural experts, agronomists, or relevant professionals before making any decisions based on the information provided herein. agribazaar, its authors, contributors, and affiliates shall not be held liable for any loss or damage, including without limitation, indirect or consequential loss or damage, or any loss or damage whatsoever arising from reliance on information contained in this blog. Through this blog, you may be able to link to other websites that are not under the control of agribazaar. We have no control over the nature, content, and availability of those sites and inclusion of any links does not necessarily imply a recommendation or endorsement of the views expressed within them. We reserve the right to modify, update, or remove blog content at any time without prior notice.

More Articles for You

How Satellite Monitoring is Transforming Farm Decisions and Agri Finance in India

What if a farmer could detect crop stress before it’s even visible? Or a lender could assess farm risk without …

गर्मियों में कौन-सी फसलें देंगी कम पानी और कम लागत में ज्यादा मुनाफा

गर्मी का मौसम किसानों के लिए सिर्फ चुनौती नहीं, बल्कि सही प्लानिंग के साथ शानदार कमाई का बड़ा अवसर भी …

WhatsApp Connect With Us