स्वस्थ मिट्टी और बेहतर पैदावार के लिए क्यों जरूरी हैं सूक्ष्मजीव? जानिए खेती में इनका महत्व

खेती में अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी का उपजाऊ होना बहुत जरूरी है। आमतौर पर किसान मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मिट्टी की सेहत बनाए रखने में एक और चीज की अहम भूमिका होती है, जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। वह है मिट्टी में मौजूद सूक्ष्मजीव (Microorganisms)।

मिट्टी में लाखों की संख्या में छोटे-छोटे सूक्ष्मजीव मौजूद होते हैं, जिन्हें सामान्य आंखों से नहीं देखा जा सकता। इनमें बैक्टीरिया, फफूंद (Fungi), एक्टिनोमाइसीट्स और कुछ शैवाल शामिल हैं। ये सूक्ष्मजीव मिट्टी के अंदर लगातार सक्रिय रहते हैं और पौधों को पोषण देने से लेकर मिट्टी की संरचना सुधारने तक कई जरूरी काम करते हैं। इनकी अच्छी गतिविधि का सीधा असर फसल की वृद्धि और पैदावार पर पड़ता है।

1. पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाएं
पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है। मिट्टी में मौजूद कई सूक्ष्मजीव इन तत्वों को पौधों के लिए उपलब्ध कराने में मदद करते हैं। जैसे, राइजोबियम (Rhizobium) नाम का बैक्टीरिया दलहनी फसलों जैसे चना,अरहर और मूंग की जड़ों में गांठें बनाकर वायुमंडल की नाइट्रोजन को पौधों के उपयोग लायक बनाता है। इसी तरह कुछ फॉस्फेट घुलनशील बैक्टीरिया मिट्टी में मौजूद अघुलनशील फॉस्फोरस को घुलनशील बनाते हैं, जिससे पौधे उसे आसानी से ग्रहण कर पाते हैं।

2. मिट्टी की उर्वरता बढ़ाएं
खेत में फसल के अवशेष, सूखी पत्तियां, जड़ें और अन्य जैविक पदार्थ मिट्टी में मिलते रहते हैं। सूक्ष्मजीव इन पदार्थों को सड़ाकर और विघटित करके ह्यूमस (Humus) बनाने में मदद करते हैं। ह्यूमस मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने के लिए जरूरी है। इससे मिट्टी में पोषक तत्वों का भंडार बढ़ता है और पौधों को लंबे समय तक पोषण मिलता रहता है। साथ ही मिट्टी की पानी और पोषक तत्वों को रोककर रखने की क्षमता भी बेहतर होती है।

3. मिट्टी की संरचना सुधारें
सूक्ष्मजीव मिट्टी के छोटे-छोटे कणों को आपस में जोड़ने में मदद करते हैं। इससे मिट्टी में अच्छे ढेलेदार कण (Soil Aggregates) बनते हैं। ऐसी मिट्टी में हवा और पानी का आवागमन बेहतर होता है और पौधों की जड़ों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। इसका फायदा यह होता है कि बारिश या सिंचाई का पानी मिट्टी में बेहतर तरीके से समा पाता है और मिट्टी की ऊपरी परत पर पपड़ी जमने की समस्या कम हो सकती है।

4. पौधों की जड़ों के विकास करें
कुछ लाभकारी सूक्ष्मजीव पौधों की जड़ों की वृद्धि को बढ़ावा देने वाले पदार्थ बनाते हैं। माइकोराइजा (Mycorrhiza) नामक लाभकारी फफूंद पौधों की जड़ों के साथ मिलकर काम करती है। इसके महीन तंतु मिट्टी में दूर तक फैलते हैं और पौधों को पानी तथा फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व प्राप्त करने में मदद करते हैं। इससे पौधों की जड़ें बेहतर तरीके से विकसित होती हैं और उन्हें कम अनुकूल परिस्थितियों में भी पोषण प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

5. मिट्टी से होने वाली बीमारियों से फसल बचाएं
मिट्टी में कुछ हानिकारक फफूंद और बैक्टीरिया भी मौजूद होते हैं, जो पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन मिट्टी में मौजूद कुछ लाभकारी सूक्ष्मजीव इन हानिकारक जीवों की संख्या को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। जैसे, ट्राइकोडर्मा (Trichoderma) एक लाभकारी फफूंद है, जिसका उपयोग कई फसलों में जड़ और मिट्टी से जुड़ी कुछ बीमारियों के प्रबंधन के लिए किया जाता है। इससे पौधों को स्वस्थ रखने और फसल के नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है।

मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की गतिविधि कैसे बढ़ाएं?
मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्मजीवों की संख्या और गतिविधि बनाए रखने के लिए खेती के तरीके पर ध्यान देना जरूरी है।

  • खेत में गोबर की अच्छी तरह सड़ी खाद, कम्पोस्ट और वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल करें।
  • बचे अवशेषों को जलाने के बजाय उचित तरीके से मिट्टी में मिलाएं या उनसे कम्पोस्ट बनाएं।
  • फसल चक्र अपनाएं और दलहनी फसलों को भी खेती में शामिल करें।
  • रासायनों और कीटनाशकों का संतुलित और सही तरीके से उपयोग करें।
  • मिट्टी में पर्याप्त नमी बनाए रखें। बहुत ज्यादा पानी भरने या लंबे समय तक मिट्टी को सूखा ना रखें। 
  • मिट्टी की जांच करवाकर उसकी जरूरत के अनुसार पोषक तत्वों का प्रबंधन करें।

मिट्टी सिर्फ पौधों को खड़ा रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक जीवित तंत्र है। इसमें मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव मिट्टी की उर्वरता, पोषक तत्वों की उपलब्धता और पौधों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए अगर किसान लंबे समय तक अच्छी पैदावार लेना चाहते हैं, तो उन्हें केवल फसल पर नहीं, बल्कि मिट्टी के अंदर मौजूद इस सूक्ष्म जीवन पर भी ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ मिट्टी ही अच्छी और टिकाऊ खेती का आधार है।

मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की अच्छी गतिविधि बनाए रखना लंबे समय तक खेती की उत्पादकता के लिए जरूरी है। किसानों को मिट्टी की नियमित जांच के साथ उसके जैविक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए, इसमें एग्रीबाज़ार अपनी कृषि तकनीकी सेवाओं के जरिए किसानों की मदद करता है। उन्हें तकनीकी नवाचारों जैसे मिट्टी परीक्षण, नमी की निगरानी और स्मार्ट कृषि संबंधित जानकारी देता है, ताकि किसान अपने खेत की मिट्टी को समझकर सही निर्णय ले सके और ज्यादा लाभ कमा सकें। साथ ही किसानों को कृषि इनपुट, फसल सलाह, बाजार और डिजिटल कृषि सेवाओं से जोड़ने का काम करता है।

साथ ही फसल आकलन, AI/ML आधारित कृषि जानकारी और इनपुट से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराता हैं। वहीं इसकी सहयोगी कंपनियां स्टारएग्री वैज्ञानिक वेयरहाउसिंग, गुणवत्ता, डिजिटल एग्री-मार्केटप्लेस और वैल्यू-चेन सेवाओं के जरिए किसानों व कृषि कारोबार को सहयोग देती है, जबकि एग्रीवाइज कृषि और संबंधित कारोबारों के लिए विभिन्न वित्तीय समाधान उपलब्ध कराती है। 

FAQs:

1. मिट्टी में सूक्ष्मजीव (Microorganisms) क्या होते हैं?
मिट्टी में मौजूद बेहद छोटे जीवों को सूक्ष्मजीव कहते हैं। इनमें बैक्टीरिया, फफूंद, एक्टिनोमाइसीट्स और कुछ शैवाल शामिल होते हैं।

2. मिट्टी में मौजूद सूक्ष्मजीव खेती के लिए क्यों जरूरी हैं?
ये मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाने और पौधों की वृद्धि में मदद करते हैं।

3. सूक्ष्मजीव मिट्टी की उर्वरता कैसे बढ़ाते हैं?
ये फसल अवशेषों और जैविक पदार्थों को विघटित करके ह्यूमस बनाने में मदद करते हैं, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है।

4. राइजोबियम, माइकोराइजा और ट्राइकोडर्मा का क्या काम है?
राइजोबियम नाइट्रोजन उपलब्ध कराने, माइकोराइजा पानी और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करने और ट्राइकोडर्मा मिट्टीजनित रोगों के प्रबंधन में सहायक है।

5. मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्मजीवों की संख्या और गतिविधि कैसे बढ़ाएं?
खेत में गोबर की सड़ी खाद, कम्पोस्ट और वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करें। फसल चक्र अपनाएं, मिट्टी में उचित नमी बनाए रखें और रसायनों का संतुलित इस्तेमाल करें।

Disclaimer:

The content published on this blog is provided solely for informational and educational purposes and is not intended as professional or legal advice. While we strive to ensure the accuracy and reliability of the information presented, agribazaar make no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, suitability, or availability with respect to the blog content or the information, products, services, or related graphics contained in the blog for any purpose. Any reliance you place on such information is therefore strictly at your own risk. Readers are encouraged to consult qualified agricultural experts, agronomists, or relevant professionals before making any decisions based on the information provided herein. agribazaar, its authors, contributors, and affiliates shall not be held liable for any loss or damage, including without limitation, indirect or consequential loss or damage, or any loss or damage whatsoever arising from reliance on information contained in this blog. Through this blog, you may be able to link to other websites that are not under the control of agribazaar. We have no control over the nature, content, and availability of those sites and inclusion of any links does not necessarily imply a recommendation or endorsement of the views expressed within them. We reserve the right to modify, update, or remove blog content at any time without prior notice.

More Articles for You

Impact of AI-Driven Digital Agriculture on Organic and Conventional Farming

Agriculture is entering a phase where farming decisions are increasingly supported by data, digital tools and intelligent technologies. From satellite-based …

How Delayed Monsoon Rains May Affect Wheat, Mustard, and Chana Prices This Rabi Season

India’s monsoon may have withdrawn, but its impact on agricultural markets is only beginning to unfold. As farmers prepare for …

सूखे जैसी स्थिति में रबी की फसलों की देखभाल कैसे करें?

रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए शुष्क मौसम में पर्याप्त नमी और फसलों के लिए पानी पर्याप्त होना जरूरी …

What is Geospatial Agriculture? Applications of GIS and Satellite Data on Farms

A farm may look like a single stretch of land from the road, but conditions can vary significantly from one …