खेती केवल अन्न उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि करोड़ों किसानों की आजीविका और देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नीव है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से खेती का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। कभी बैलों, हल और सालों के अनुभवों के आधार पर होने वाली खेती आज मोबाइल ऐप, ड्रोन, सेंसर और डेटा आधारित तकनीकों तक पहुंच चुकी है। ऐसे में किसानों के मन में एक बड़ा सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या पारंपरिक खेती का दौर अब खत्म हो रहा है, या फिर स्मार्ट खेती ही आने वाले समय का भविष्य है?
असल में खेती का उद्देश्य आज भी वही है, ‘कम लागत में स्वस्थ-गुणवत्तापूर्ण, अधिक पैदावार प्राप्त करना’। लेकिन बदलते मौसम, बढ़ती उत्पादन लागत, पानी की कमी, श्रमिकों का अभाव और बाजार की प्रतिस्पर्धा ने खेती के तौर-तरीकों को बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। ऐसे समय में किसानों के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि पारंपरिक खेती और स्मार्ट खेती में क्या अंतर है, दोनों के क्या फायदे और सीमाएं हैं, और भविष्य में कौन-सी खेती अधिक टिकाऊ और लाभदायक साबित हो सकती है।
पारंपरिक खेती क्या है?
पारंपरिक खेती (Conventional Farming) वह पद्धति है, जिसे हमारे किसान पीढ़ियों से अपनाते आ रहे हैं। इसमें खेत की तैयारी, बुवाई, सिंचाई, खाद और कीट नियंत्रण जैसे अधिकतर फैसले किसान अपने अनुभव, स्थानीय ज्ञान और मौसम के अनुमान के आधार पर लेते हैं। भारत के अधिकांश छोटे और सीमांत किसान आज भी इसी पद्धति पर निर्भर हैं। इस खेती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें स्थानीय परिस्थितियों की अच्छी समझ होती है और कम तकनीकी संसाधनों में भी खेती संभव हो जाती है। हालांकि बदलते मौसम, अनियमित वर्षा और बढ़ती लागत के कारण केवल अनुभव के आधार पर खेती करना कई बार जोखिम भरा भी साबित हो सकता है।

स्मार्ट खेती क्या है?
स्मार्ट खेती (Smart Farming) आधुनिक तकनीकों की मदद से खेती को अधिक वैज्ञानिक, सटीक और लाभदायक बनाने की पद्धति है। इसमें ड्रोन, सेंसर, जीपीएस, मिट्टी जांच, मौसम पूर्वानुमान, मोबाइल ऐप, ऑटोमेटेड सिंचाई सिस्टम, डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाता है। जैसे कि, मिट्टी की जांच के आधार पर यह तय किया जा सकता है कि खेत में किस पोषक तत्व की कमी है। मौसम की सटीक जानकारी मिलने से किसान सही समय पर बुवाई, सिंचाई या दवा का छिड़काव कर सकता है। इससे न केवल उत्पादन बेहतर होता है बल्कि लागत भी नियंत्रित रहती है।
पारंपरिक खेती और स्मार्ट खेती में क्या अंतर है?
1. कार्य पद्धति: पारंपरिक खेती और स्मार्ट खेती का सबसे बड़ा अंतर उनके काम करने के तरीकों में है। पारंपरिक खेती में किसान अपने वर्षों के अनुभव, स्थानीय जानकारी और मौसम के अनुमान के आधार पर फैसले लेते हैं। वहीं स्मार्ट खेती में निर्णय वैज्ञानिक आंकड़ों (डेटा), आधुनिक तकनीकों और डिजिटल उपकरणों की मदद से लिए जाते हैं, जिससे खेती अधिक सटीक और योजनाबद्ध बनती है।
2. जलसिंचन पद्धति: पारंपरिक खेती में किसान फसल की जरूरत का अनुमान लगाकर पानी देते हैं, जबकि स्मार्ट खेती में सेंसर और ऑटोमेटेड सिस्टम मिट्टी में नमी का स्तर मापकर उतनी ही सिंचाई करते हैं, जितनी वास्तव में आवश्यक होती है। इससे पानी की बचत होती है और फसल को भी पर्याप्त नमी मिलती है।
3. खाद और उर्वरक प्रयोग: खाद और उर्वरकों के उपयोग में भी दोनों पद्धतियों में अंतर है। पारंपरिक खेती में अक्सर एक तय मात्रा में उर्वरक का उपयोग किया जाता है, जबकि स्मार्ट खेती में मिट्टी की जांच रिपोर्ट के आधार पर पोषक तत्वों की कमी को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों का संतुलित प्रयोग किया जाता है। इससे लागत कम होती है और मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहती है।
4. कीट-रोग प्रबंधन: कीट एवं रोग प्रबंधन के मामले में भी स्मार्ट खेती अधिक प्रभावी मानी जाती है। पारंपरिक खेती में आमतौर पर समस्या दिखाई देने के बाद उपचार किया जाता है, जबकि स्मार्ट खेती में मौसम, फसल की स्थिति और डिजिटल निगरानी के आधार पर संभावित खतरे का पहले ही पता लगाकर समय रहते रोकथाम की जा सकती है।
5. लागत व उत्पादन: लागत और उत्पादन के नजरिए से देखें तो पारंपरिक खेती में संसाधनों का उपयोग कई बार अनुमान के आधार पर होने से खर्च बढ़ जाता है। इसके विपरीत, स्मार्ट खेती में पानी, उर्वरक और दवाओं का उपयोग आवश्यकता के अनुसार किया जाता है, जिससे लागत नियंत्रित रहती है। साथ ही बेहतर योजना और समय पर प्रबंधन के कारण उत्पादन अपेक्षाकृत अधिक स्थिर, गुणवत्तापूर्ण और लाभदायक होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

क्या स्मार्ट खेती पारंपरिक खेती की जगह ले सकती है?
भारत में अधिकांश किसानों के पास छोटी खेत जमीन है। हर किसान के लिए महंगे ड्रोन, सेंसर या अत्याधुनिक मशीनें खरीदना संभव नहीं है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी इंटरनेट और तकनीकी सुविधाएं सीमित हैं। ऐसे में केवल स्मार्ट खेती ही हर किसान के लिए व्यवहारिक समाधान नहीं बन सकती।
वहीं दूसरी ओर, पारंपरिक खेती का सालों का अनुभव भी बेहद मूल्यवान है। स्थानीय मिट्टी, मौसम और फसलों की जो समझ किसान के पास होती है, वह किसी भी तकनीक से कम नहीं होती। इसलिए भविष्य की सफल खेती वहीं होगी, जिसमें किसान अपने अनुभव को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़कर काम करेगा।
स्मार्ट खेती के प्रमुख फायदे
स्मार्ट खेती अपनाने से किसान कई स्तरों पर लाभ प्राप्त कर सकता है। सबसे पहले संसाधनों का उपयोग जरूरत के अनुसार होता है। जहां पानी की आवश्यकता होती है, वहीं सिंचाई की जाती है और जहां पोषक तत्वों की कमी होती है, वहीं उर्वरक का प्रयोग किया जाता है। इससे पानी, खाद और दवाओं की बचत होती है तथा उत्पादन लागत कम होती है।
इसके अलावा मौसम की सटीक जानकारी मिलने से किसान समय रहते अपनी खेती की योजना बना सकता है। बारिश, ओलावृष्टि या तेज गर्मी जैसी परिस्थितियों के लिए पहले से तैयारी करना आसान हो जाता है। ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कम समय में बड़े क्षेत्र में दवा का छिड़काव किया जा सकता है, जिससे श्रम की बचत होती है और काम तेजी से पूरा होता है।
आईमार्क ग्रुप की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में स्मार्ट कृषि बाज़ार का आकार 2034 तक 18.93% की सीएजीआर से बढ़कर 4281.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। वहीं भारतीय कृषि बाज़ार का आकार 2026-2034 के दौरान 8.28% की सीएजीआर से बढ़कर 67406.43 बिलियन रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

भविष्य किसका है?
खेती का भविष्य पारंपरिक अनुभव और आधुनिक तकनीक के संतुलित मेल में है। आने वाले समय में वही किसान अधिक सफल होगा, जो अपने अनुभव के साथ मिट्टी जांच, मौसम पूर्वानुमान, गुणवत्तापूर्ण बीज, सटीक सिंचाई, ड्रोन आधारित निगरानी और डिजिटल बाजार जैसी तकनीकों का समझदारी से उपयोग करेगा। वहीं फसल चक्र, जैविक उपाय और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग खेती को टिकाऊ बनाए रखेगा।
स्मार्ट खेती का मतलब केवल महंगी मशीनें खरीदना नहीं, बल्कि सही समय पर सही जानकारी के आधार पर बेहतर निर्णय लेना है। यही सोच किसानों की लागत घटाने, बेहतर गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त करने, मुनाफा बढ़ाने और खेती को अधिक टिकाऊ, सुरक्षित व भविष्य के लिए तैयार बनाने की सबसे बड़ी ताकत होगी।
इसी दिशा में एग्रीबाज़ार किसानों को आधुनिक कृषि सेवाओं, डिजिटल एग्री प्लेटफॉर्म, बेहतर बाज़ार से जुड़ाव और कृषि व्यापार से संबंधित समाधान उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। वहीं इसकी सहयोगी कंपनी स्टारएग्री वैज्ञानिक वेयरहाउसिंग, कृषि भंडारण, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सेवाओं के माध्यम से किसानों एवं व्यापारियों को निरंतर आगे बढ़ने में मदद करती है।
इसके साथ ही एग्रीवाइज कृषि एवं ग्रामीण वित्त से जुड़े समाधान उपलब्ध कराकर किसानों, एफपीओ और कृषि उद्यमियों को आसान वित्तीय सेवाओं तक पहुंच बनाने में मदद करती है। इन तीनों संस्थाओं का उद्देश्य किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर खेती को अधिक संगठित, सुरक्षित और लाभकारी बनाना है।
FAQs:
1. स्मार्ट खेती क्या होती है?
स्मार्ट खेती वह कृषि पद्धति है जिसमें ड्रोन, सेंसर, मौसम पूर्वानुमान, मिट्टी जांच, मोबाइल ऐप और अन्य आधुनिक तकनीकों की मदद से खेती को अधिक वैज्ञानिक और लाभदायक बनाया जाता है।
2. क्या छोटे किसान भी स्मार्ट खेती अपना सकते हैं?
हाँ। छोटे किसान भी मिट्टी जांच, मौसम ऐप, प्रमाणित बीज, ड्रिप सिंचाई, कृषि सलाह ऐप और सरकारी योजनाओं के माध्यम से कम लागत में स्मार्ट खेती की शुरुआत कर सकते हैं।
3. पारंपरिक खेती की सबसे बड़ी विशेषता क्या है?
पारंपरिक खेती स्थानीय अनुभव, प्राकृतिक संसाधनों और क्षेत्रीय परिस्थितियों पर आधारित होती है। इससे किसान अपनी जमीन, मौसम और फसल के अनुसार बेहतर निर्णय ले पाता है।
4. क्या स्मार्ट खेती से उत्पादन बढ़ता है?
यदि सही तरीके से अपनाया जाए, तो स्मार्ट खेती संसाधनों का बेहतर उपयोग कर लागत कम करने, फसल की गुणवत्ता सुधारने और उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
5. भविष्य में किसानों के लिए सबसे अच्छा खेती मॉडल कौन-सा होगा?
विशेषज्ञों के अनुसार, पारंपरिक अनुभव और आधुनिक तकनीकों का संतुलित उपयोग ही भविष्य की सबसे सफल, टिकाऊ और लाभदायक खेती का मॉडल माना जा रहा है।
Disclaimer:
The content published on this blog is provided solely for informational and educational purposes and is not intended as professional or legal advice. While we strive to ensure the accuracy and reliability of the information presented, agribazaar make no representations or warranties of any kind, express or implied, about the completeness, accuracy, suitability, or availability with respect to the blog content or the information, products, services, or related graphics contained in the blog for any purpose. Any reliance you place on such information is therefore strictly at your own risk. Readers are encouraged to consult qualified agricultural experts, agronomists, or relevant professionals before making any decisions based on the information provided herein. agribazaar, its authors, contributors, and affiliates shall not be held liable for any loss or damage, including without limitation, indirect or consequential loss or damage, or any loss or damage whatsoever arising from reliance on information contained in this blog. Through this blog, you may be able to link to other websites that are not under the control of agribazaar. We have no control over the nature, content, and availability of those sites and inclusion of any links does not necessarily imply a recommendation or endorsement of the views expressed within them. We reserve the right to modify, update, or remove blog content at any time without prior notice.

Connect With Us