फसलोपरांत प्रबंधन सुविधा अपनाएं, सुरक्षा के साथ बेहतर उपज मूल्य पाएं!

धान की कटाई के बाद सबसे जरूरी काम होता है उसकी सुरक्षा का। धान को लंबे समय तक परिवर्तनशील मौसम, चूहे, कीटों, नमी और फफूंद आदि से बचाया जा सके, इसलिए इसे सुरक्षित रखना जरुरी है। वहीं जब तक किसानों को बाज़ार में अपनी उपज का सही मंडी भाव नहीं मिलता, तब तक अपनी फसल को सुरक्षित रखना भी जरुरी है। दरअसल, मंडी भाव की स्थिति ही किसानों के लाभ और हानि का निर्धारण करती है। यदि बाजार में उपज का दाम बढ़ जाता है तो किसानों को लाभ होता है और अगर उपज भाव कम रहा है तो हानि उठानी पड़ती है।

कई बार तो ऐसी स्थिति भी हो जाती है कि किसान को अपनी उपज की लागत तक निकालना मुश्किल हो जाता है। किसानों की इन समस्याओं को देखते हुए एग्रीबाज़ार अपनी उन्नत कृषि तकनीकी सुविधाओं के साथ सर्वश्रेष्ठ फसल उपरान्त प्रबंधन सुविधाएं प्रदान कर रहा है, जो किसानों को बुआई से लेकर उचित फसल मूल्य पाने तक हर कदम सहायता प्रदान करता है। साथ ही अपनी सहयोगी कंपनी स्टारएग्री के जरिए तकनीकी भंडारण सुविधा प्रदान करता है और मंडी में सही उपज मूल्य मिलने तक कीट-रोगों एवं बदलते मौसम से धान को सुरक्षित रखता है।

e mandi

1. ई-मंडी, मार्केटप्लेस, कृषि व्यापार 
एग्रीबाज़ार, किसानों को ई-मंडी द्वारा फसलों की खरीद-बिक्री करने की सुविधा प्रदान करता है। किसानों एवं व्यापारियों को विभिन्न सुविधाओं के साथ बिचौलीमुक्त बाज़ार की सुविधा देता है। सीधे प्रतिस्पर्धी से जोड़कर गुणवत्ता प्रमाणित फसलों के साथ बेहतर उपज मूल्य प्राप्त करने में सहायता करता है। 

2. एग्री-फाइनेंस और संपार्श्विक प्रबंधन 
गतिशील कृषि क्षेत्र में निरंतर खेती, कृषि व्यापार विस्तार, एवं खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में सतर्क रहने के लिए एग्रीबाज़ार, सहयोगी कंपनी स्टारएग्री और एग्रीवाइज के जरिए किसानों को भंडारण सुविधा, अल्प ब्याज दरों पर कमोडिटी लोन एवं संपार्श्विक प्रबंधन सुविधा प्रदान करता है। 

3. भंडारण, रसद और परिवहन 
फसल कटाई के उपरांत सही उपज भाव मिलने तक अनाज को सुरक्षित रखने के लिए सहयोगी कंपनी स्टारएग्री 30 लाख मीट्रिक टन क्षमता के साथ करीब 18 राज्यों में 1,300 से अधिक तकनीकी गोदामों एवं परिवहन की सुविधा प्रदान करता है।

एग्रीबाज़ार कृषि जिंसों की खरीद-बिक्री के लिए एक नए जमाने का ऑनलाइन डिजिटल मार्केटप्लेस है। एग्रीबाज़ार का मुख्य उद्देश्य अपने हितधारकों के लिए समग्र कृषि व्यापार प्रक्रिया को सरल बनाना है। फसल-पश्चात प्रबंधन सेवाओं में बदलाव लाने के लक्ष्य के साथ किसानों को तकनीक-सक्षम भविष्य के लिए तैयार समाधान प्रदान करता है और देश भर में कटाई के बाद की सर्वोत्तम प्रबंधन सेवाओं को संसाधित करने के तरीके में क्रांति लाना है।

More Articles for You

From Yield Prediction to Crop Health Monitoring: How agribazaar is Powering Data-Driven Farming

Indian agriculture was once driven by experience and intuition. But today, it is increasingly guided by data, analytics, and technology. …

फसल का पीलापन: नजरअंदाज न करें ये संकेत, समय रहते बचाएं फसल

खेती में हर छोटा बदलाव एक संकेत देता है, लेकिन अक्सर किसान उसे अनदेखा कर देते हैं। फसल के पत्तों …

Bharat VISTAAR: How AI-Powered Localisation is Shaping the Future of Indian Agriculture

India’s agriculture sector is one of the largest in the world, both in scale and significance. Contributing nearly 18% to …

WhatsApp Connect With Us